फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने बनाया ‘पठान’ के बाद का प्लान बी, भंसाली की इस फिल्म को मिला ग्रीन सिग्नल

Mon, 10 May 2021 08:40 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 10 May 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to reunite with Sanjay leela Bhansali after 20years for next movie
शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में सपने सच कर दिखाने वालों की गिनती जब भी होती है तो शाहरुख खान का नंबर सबसे आगे आता है। छोटे परदे की शोहरत को बड़े परदे की दुनिया में सातवें आसमान पर ले जाकर उन्होंने कामयाबी की एक ऐसी लंबी लकीर खींची है जिसे छोटा कर पाना फिलहाल किसी दूसरे कलाकार के बस में नजर नहीं आता। ऐसी ही एक लकीर शाहरुख खान ने कोई 20 साल पहले फिल्म ‘देवदास’ में भी खींची थी, एक हताश प्रेमी की। अब शाहरुख फिर एक बार एक प्रेमी का किरदार निभाने जा रहे हैं, अपनी इसी फिल्म के निर्देशक के लिए।

Shah Rukh Khan to reunite with Sanjay leela Bhansali after 20years for next movie
देवदास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान ने दोनों हाथ फैलाकर एक अलग अंदाज में शरीर को झुकाकर प्रेम प्रकट करने का तरीका भले राजेश खन्ना से सीखा हो, लेकिन रोमांटिक हीरो की इमेज को परदे पर भुनाने में वह अपनी पीढ़ी के कलाकारों में सबसे आगे रहे। शाहरुख खान को प्रेमी के हर रूप को परदे पर प्रकट करते देखा गया है। और ‘डर’ के राहुल से लेकर ‘जीरो’ के बउआ तक उनकी मेहनत को काफी सराहा भी गया। अब जिस प्रेमी का किरदार वह परदे पर निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वह असल जिंदगी का एक ऐसा प्रेमी है जो अपनी प्रेमिका से मिलने भारत से नार्वे तक साइकिल से चला गया था।

Shah Rukh Khan to reunite with Sanjay leela Bhansali after 20years for next movie
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान ने ये प्रेम कहानी चार साल पहले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली से सुनी थी और तब से ही ये कहानी उनके मन में बसी हुई थी। बताते हैं कि फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के बीच में इस कहानी को लेकर भंसाली और शाहरुख में फिर बात छिड़ी है। दोनों का मन भी बहुत है इस फिल्म को करने का। लेकिन, सारा खेल अभी शाहरुख की उस फिल्म पर अटका है जिसे लेकर उनकी कंपनी रेड चिलीज और वॉयकॉम 18 के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to reunite with Sanjay leela Bhansali after 20years for next movie
एटली कुमार, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू करने के साथ ही साल 2021 और साल 2022 का पूरा शूटिंग प्लान तैयार कर रखा है। इस प्लान में निर्देशक एटली की वॉयकॉम 18 के साथ बनने वाली फिल्म के बाद राजकुमार हीरानी की फिल्म का नंबर है। लेकिन, चूंकि वॉयकॉम 18 प्रबंधन अब फिल्म निर्माण और वितरण का कोई भी फैसला बिना जियो स्टूडियोज की अनुमति के नहीं ले सकता लिहाजा शाहरुख की एटली वाली फिल्म के लटकने के हालात बनते दिख रहे हैं। जियो स्टूडियोज फिल्म के बजट में कटौती चाहता है और रेड चिलीज के अधिकारी इस बारे में झुकने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan to reunite with Sanjay leela Bhansali after 20years for next movie
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय लीला भंसाली के पास अपनी फिल्म के लिए फाइनेंसर्स हमेशा तैयार रहते हैं और अगर फिल्म ‘पठान’ के बाद वॉयकॉम 18 निर्देशक एटली वाली शाहरुख खान की फिल्म शुरू न कर सका तो बहुत संभव है कि भंसाली की फिल्म शाहरुख खान का प्लान बी बन जाए। वैसे भी वॉयकॉम 18 अब तक तापसी पन्नू के साथ बन रही क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक की भी आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाया है। इस फिल्म को लेकर इसके निर्देशक और वॉयकॉम 18 के बीच क्रिएटिव मतभेद की खबरें भी बाहर आती रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed