फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 'महाभारत' में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले अभिनेता, अमिताभ बच्चन से है खास 'कनेक्शन'

Mon, 10 May 2021 08:22 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 10 May 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu From Mahabharat Mayur Raj Verma Runs Indian Cuisine Restaurant With Wife In America
मयूर राज वर्मा, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने सिनेमा में बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया था। आज हम ऐसे ही एक बाल कलाकार की बात करेंगे, जिसे 70 और 80 के दशक में यंग अमिताभ बच्चन के नाम से जाना जाता था। दरअसल, उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार अदा किया था। इस अभिनेता का नाम मयूर राज वर्मा है। इनकी लोकप्रियता कुछ ऐसी थी कि यह अपने दौर के हाईएस्ट पेड बाल कलाकारों में से एक थे।

Abhimanyu From Mahabharat Mayur Raj Verma Runs Indian Cuisine Restaurant With Wife In America
मयूर राज वर्मा - फोटो : Instagram

मयूर राज वर्मा ने 70 और 80 के उस दशक में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन का किरदार निभाया और खूब नाम कमाया। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। मयूर राज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से ही की थी।

Abhimanyu From Mahabharat Mayur Raj Verma Runs Indian Cuisine Restaurant With Wife In America
मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media

यह फिल्म भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है।  अपनी पहली ही फिल्म से मयूर राज वर्मा रातों-रात मशहूर हो गए थे। छोटे अमिताभ बच्चन बनकर वह काफी मशहूर हो गए थे। फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद अमिताभ की हर फिल्म के लिए मयूर राज वर्मा को साइन किया जाने लगा। धीरे-धीरे मयूर राज वर्मा काफी लोकप्रिय हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhimanyu From Mahabharat Mayur Raj Verma Runs Indian Cuisine Restaurant With Wife In America
पत्नी नूरी के साथ मयूर राज वर्मा - फोटो : Social Media

मयूर राज वर्मा उस समय के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले बाल कलाकार थे। वह जिस तल्लीनता और गंभीरता के साथ बिग बी के बचपन का किरदार करते, उससे लोग आज भी प्रभावित हैं। फिर एक समय ऐसा आया जब मयूर राज वर्मा फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। 

विज्ञापन
Abhimanyu From Mahabharat Mayur Raj Verma Runs Indian Cuisine Restaurant With Wife In America
मयूर राज वर्मा

मयूर राज वर्मा अब भारत से दूर वेल्स में रह रहे हैं। वे वहां के मशहूर व्यवसायी हैं। वहां वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंडियाना रेस्टोरेंट चला रहे हैं। उनकी पत्नी जानी-मानी शेफ हैं। मयूर राज वर्मा की पत्नी का नाम नूरी है। नूरी और मयूर राज वर्मा के दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा मयूर राज वर्मा वेल्स के लोगों को बॉलीवुड से रूबरू करवाते हैं और इसके लिए वह वर्कशॉप और एक्टिंग क्लास भी चलाते हैं। अमेरिका में मयूर का कारोबार अरबों का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed