{"_id":"60980923d101ce787c4ed03c","slug":"bigg-boss-fame-hindustani-bhau-faced-so-much-struggle-in-life-you-tube-makes-him-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तानी भाऊ: पॉपुलैरिटी के मामले में किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं है विकास पाठक, यूट्यूब वीडियो के जरिए यूं बने स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदुस्तानी भाऊ: पॉपुलैरिटी के मामले में किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं है विकास पाठक, यूट्यूब वीडियो के जरिए यूं बने स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 10 May 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ वैसे भी अपने वायरल वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बिग बॉस में आने के बाद उन्होंने और भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उन्हें कोविड-19 के नियमों को तोड़ने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बच्चों की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आज हम आपको हिंदुस्तानी भाऊ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : twitter
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है।
3 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : twitter
उन्होंने अश्विनी पाठक नाम की लड़की से अरेंज मैरिज की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम आदित्य है। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है। बिग बॉस के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ यू-ट्यूब पर अपने भारत-पाकिस्तान के संबंधों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर वीडियो साझा करते रहते थे। हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में काफी गाली-गलौच भी करते दिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : twitter
बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ जब छोटे थे तो उनके पिता की नौकरी चली गई थी, जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी भाऊ पर आ गई। पैसो की तंगी के कारण भाऊ ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को संभालने के लिए शुरुआती दौर में वेटर और घर-घर अगरबत्ती बेचने का काम भी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ
- फोटो : social media
इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई के एक लोकल अखबार में रिपोर्टर की नौकरी भी की थी। हिंदुस्तानी भाऊ का डायलॉग ‘पहली फुर्सत में निकल’ काफी फेमस है। विकास मुंबई में अपने माता पिता और बेटे के साथ रहते हैं। अपने बेटे के नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं। जिसमें वो लोगों की मदद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।