फिल्मकार-निर्माता निखिल आडवाणी ने हाल ही में एक पार्टी रखी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। पार्टी मूड के दौरान सेलेब्स का डिफरेंट अंदाज भी देखने को मिला। ऐसे में देखिए इस पार्टी में कौन कौन से सेलेब्स हुए शरीक और कैसा था उनका लुक....
पार्टी मूड में नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, 'गुड्डू भैया' का नजर आया देसी अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल की पार्टी में अपनी पत्नी के साथ आफताब शिवदासानी, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल और करण जौहर नजर आए। तीनों ही सेलेब्स ने ब्लैक कलर कैरी किया था। एक तरफ जहां आफताभ और करण काफी स्टाइलिश लग रहे थे तो वहीं दूसरी ओर अर्जुन रामपाल काफी बिंदास लग रहे थे।
निखिल की पार्टी में सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि साउथ के स्टार्स भी नजर आए। ऐसे में स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी कूल नजर आए। मीडिया को देखकर उन्होंने स्माइल किया और पोज दिए। अल्लू के अलावा सोहेल खान के साथ कन्नड़ एक्टर सुदीप भी नजर आए। बता दें कि सुदीप सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा एयरपोर्ट लुक में ही पार्टी पर नजर आईं।
पढ़ें: सारा अली खान को इस एक्ट्रेस ने कहा- गाय, मिला ये दमदार जवाब, वायरल हुआ वीडियो
पार्टी में रकुल प्रीत, अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी भी नजर आए। इस दौरान रकुल जहां नीले रंग की ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अर्जुन का ब्लैक ड्रेस में स्वैग नजर आया। वहीं पिक कलर की ड्रेस में अथिया काफी क्यूट नजर आईं।
पार्टी में नजर आए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे। बता दें कि चंकी फिल्म साहो में जल्द ही नजर आने वाले हैं। चंकी के अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं निधि अग्रवाल भी नजर आईं। वहीं काफी वक्त पर इमरान खान भी कैमरे में कैद हुए।
पढ़ें: 'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार