Spotted: ओवरसाइज ड्रेस में नजर आईं प्रियंका, तो रणवीर-रणबीर ने स्वैग से जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम आता है टाइगर श्राफ का। टाइगर फिल्हाल में अपनी हालिया रिलीज फिल्म वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वैसे टाइगर के साथ ही दिशा पाटनी भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। दोनों के लुक काफी हद तक एक जैसे ही लग रहे थे। वैसे टाइगर और दिशा के अलावा दीपिका पादुकोण सांताक्रूज में एक नेल स्पा के बाहर स्पॉट हुईं।
कृति खरबंदा और किम शर्मा जहां अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं तो वहीं जान्हवी कपूर एक बार फिर जिम अवतार में नजर आईं। बता दें कि कृति खरबंदा की अगली फिल्म हाउसफुल 4 है तो वहीं जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में नजर आएंगी।
एनबीए इंडिया गेम्स 2019 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, वीजे गेलन, पत्नी के साथ रणविजय सिंह और यू-ट्यूब स्टार भुवन बम नजर आए। इस दौरान जहां सभी काफी कूल लग रहे थे तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने अनकूल डिफरेंट आउटफिट से सुर्खियां बटोरीं। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पिंक कलर के ओवरसाइज सूट में भी काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
अमर उजाला के कैमरे में पूजा हेगड़े, रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा भी कैद हुए। पूजा जहां जिम के बाहर नजर आईं तो वहं परिणीति अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने में बिजी दिखीं। लेकिन इस बीच रणबीर कपूर ने अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।