यशराज बैनर की सबसे बड़ी फिल्म वॉर अब हिंदी सिनेमा की भी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले ही दिन देश भर में कुल 53.35 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 24.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 77.70 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की इस सफलता का जश्न मनाने के लिए हाल में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस समारोह में फिल्म की मुख्य स्टारकॉस्ट (ऋतिक-टाइगर-वाणी) से लेकर निर्देशक सिद्वार्थ आनंद भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर फिल्म की इस कामयाबी का केक काटकर जश्न मनाया। इस खास मौके पर ऋतिक और टाइगर ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और सफलता पर अपनी खुशी साझा की।
बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' का कलेक्शन देख मेकर्स हुए गदगद, सक्सेस पार्टी में निर्देशक का बड़ा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक ने कहा, मैं इस सफलता से बेहद खुश हूं। लोगों की प्रतिक्रियाएं और उनके प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया। सुपर 30 के बाद यह लगातार मेरी दूसरी सफलता है जिससे मैं बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म के साथ ही एक नया बेंचमार्क सेट हो गया है हालांकि अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में, मैं और भी अच्छे फैसले लूं। शूटिंग के दौरान टाइगर और मैंने, एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। वहीं टाइगर की तारीफ करते हुए ऋतिक ने कहा, मुझे टाइगर के रुप में एक पार्टनर मिल गया है। वह डांसिग, फाइटिंग और अब स्टेज पर भी मेरे साथ हैं। वह एक सुपरस्टार हैं और आने वाला समय उन्हीं का है। वहीं अपनी को-एक्ट्रेस वाणी कपूर के बारे में ऋतिक ने कहा कि वाणी के साथ काम करके उन्हें बहुत मजा आया।
वहीं टाइगर ने कहा, जब सिद्वार्थ ने मुझे इस फिल्म कहानी सुनाई और बताया की यह दो हीरो की फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन भी हैं तो मुझे ऐसा लगा कि मैंने अपनी जिंदगी की एक 'वॉर' जीत ली है। मैंने बिना देर किए फिल्म के लिए हां कह दिया। ऋतिक असल में मेरे हीरो हैं और उनके साथ काम करने के बाद मेरी जिंदगी का एक सपना पूरा हो चुका है।
फिल्म में अपनी और ऋतिक की केमिस्ट्री पर टाइगर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऋतिक सर के साथ मेरी केमिस्ट्री पर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं वैसी प्रतिक्रिया मुझे अपनी किसी फिल्म की हीरोइन के साथ भी नहीं मिली। मीडिया से बातचीत के दौरान टाइगर ने ऋतिक का एक राज खोलते हुए कहा कि ऋतिक को समोसे बहुत पसंद हैं तो वहीं ऋतिक ने बताया कि टाइगर एक खुली किताब हैं और उनका कोई राज नहीं है।
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सिद्वार्थ आनंद ने एक बड़ी घोषणा की। दरअसल जब उनसे फिल्म के क्लाइमेक्स के आधार पर सवाल पूछा गया कि क्या आपने पहले से ही निश्चित कर लिया था कि आप इसका सीक्वल बनाएंगे तो सिद्वार्थ ने कहा कि मेरे दिमाग में इसे लेकर आइडिया है। संभव है की बहुत जल्द हम एक साथ बैंठे और इस सिलसिले में आगे का कुछ प्लान बनाएं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा की इस हरकत से फूट-फूटकर रोईं गोपी बहू, हो गई ऐसी हालत डर गए सभी