{"_id":"5d96bfad8ebc3e0164407f9e","slug":"hrithik-roshan-tiger-shroff-war-film-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 रिकॉर्ड बनाने के बाद दूसरे दिन भी नहीं रुकी ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 रिकॉर्ड बनाने के बाद दूसरे दिन भी नहीं रुकी ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं अब एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए यह फिल्म तैयार है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि दूसरे दिन का कलेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है। इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट है लेकिन जो आंकड़े है वह इन दोनों सितारों के प्रशंसकों को जरूर खुश कर देंगे।
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक 'वॉर' फिल्म ने दूसरे दिन 22 से 23 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसमें पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में 55-60 फीसदी गिरावट है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर' फिल्म ने अब तक 74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वेबसाइट के अनुसार शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी और गिरावट हो सकती है लेकिन कुल कलेक्शन अच्छा रहेगा।
3 of 5
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वॉर' (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। पहले दिन 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। 'वॉर' फिल्म ने पहले दिन आठ रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
War
- फोटो : Social Media
इन रिकॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छुट्टी पर सबसे बड़ी ओपनिंग, यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बिना सीक्वल वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, गांधी जयंती पर रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
War
- फोटो : amar ujala mumbai
'वॉर' फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी है। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन हैं, और टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।