'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को बिहार के पटना की रहने वालीं संगीता कुमारी ने फास्टेस्ट फिंगर राउंड में सबसे तेजी से जवाब दिया और वो हॉट सीट तक जा पहुंचीं। संगीता पेशे से विज्ञान विषय की अध्यापिका हैं और 9वीं-10वीं के छात्रों को पढ़ाती हैं। शो में पहुंचीं संगीता कुमारी ने अपने संघर्षों के बारे भी बताया कि किस तरह उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और आज इस मुकाम पर हैं।
केबीसी 11: साइंस की टीचर ही नहीं दे पाईं विज्ञान से जुड़े सवाल का जवाब, फिर भी जीत ली मोटी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीता बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन पैसों की तंगी की वजह से मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर सकीं। ग्रेजुएशन के तीसरे साल उनकी शादी हो गई। शादी करके जब संगीता ससुराल पहुंचीं तो उनकी रुचि को देखते हुए ससुर ने उन्हें बीएड करने के लिए कहा। इसके लिए वो ससुर का धन्यवाद कहती हैं।
संगीता बताती हैं कि 'मेरी पढ़ाई को लेकर घर में झगड़े होते थे। हॉस्टल पढ़ने गई तो पड़ोस के लोग बातें तो बनाते ही थे, साथ ही घरवालों की ओर से भी सपोर्ट नहीं मिला। जहां मेरा बचपन बीता था वहीं मैं एडजस्ट नहीं कर पा रही थी। शायद मैं पहली ऐसी पहली लड़की हूं जिसे मायके से ज्यादा ससुराल में प्यार मिला।'
शो में पहुंचीं संगीता से अमिताभ ने कहा कि 'क्या उनके पति फिल्में दिखाने ले जाते हैं?' इस पर संगीता पति की शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनके पति उन्हें लेकर फिल्म दिखाने नहीं जाते हैं हालांकि वो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देखने गई थीं। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'इस फिल्म के बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि दुर्भाग्यवश यह फिल्म नहीं चली थी।'
शो में संगीता 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने 25 लाख के सवाल पर क्विट कर लिया। संगीता से सवाल पूछा गया-
'किस वैज्ञानिक के नाम पर PERIODIC TABLE में कोई रसायनिक तत्व नहीं है।'
A.अल्बर्ट आइंस्टीन
B.अल्बर्ट नोबेल
C.थॉमस एडिसन
D.एनरिको फर्मी
इस सवाल का सही जवाब था- थॉमस एडिसन।
केबीसी 11: बचपन से इस समस्या से जूझ रहा था कंटेस्टेंट, जीते इतने लाख अमिताभ भी हुए कायल