{"_id":"5d2349aa8ebc3e6d15259a98","slug":"bollywood-celebs-spotted-malaika-vani-kapoor-mandana-kriti-kharbanda-kartik-aryan-iliana-d-cruz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाणी कपूर से लेकर मंदाना और मलाइका का ये है लेटेस्ट स्वैग, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे कार्तिक आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वाणी कपूर से लेकर मंदाना और मलाइका का ये है लेटेस्ट स्वैग, हाथ में स्क्रिप्ट थामे दिखे कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर मुंबई में नजर आते रहते हैं। ऐसे में इस बार भी अमर उजाला के कैमरे में कई सेलेब्स स्पॉटिड हुए। इस लिस्ट में पहला नाम है मलाइका अरोड़ा। वैकेशन के बाद मलाइका अरोड़ा भी मायानगरी वापस लौट चुकी हैं। लौटने के बाद उनकी दिनचर्या फिर वही हो गई है। सैलोन से निकलते वक्त यहां नज़र आईं मलाइका इस तस्वीर में भी एक मॉडल लग रही हैं। मानों ये हरे रंग का कार्पेट कोई रैंप हो और मलाइका कर रही हों इस पर रैंप वॉक।
Trending Videos
2 of 7
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आखिरी बार फिल्म बेफिक्रे में आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नज़र आईं वाणी कपूर इन दिनों अपने कमबैक की जमकर तैयारियां कर रही हैं। एयरपोर्ट पर बार्बी डॉल की तरह स्पॉट की गई वाणी जल्द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म फाइटर्स से फिल्मी जगत में वापसी करेंगी। इसके अलावा इनके पास एक और फिल्म है नाम है शमशेरा। जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ यूपी की नाचने वाली के किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मंदाना करीमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सनी लियोनी के साथ फिल्म कोकाकोला कर रहीं मॉडल टर्न्ड एक्ट्रेस मंदाना करीमी आज भी मॉडलिंग के ज़रिए अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। अपनी फिटनेस के लिए पजेसिव रहने वाली मंदाना हरदम खूब मेहनत करती हैं। इनकी ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि ये कितनी फिट हैं। इस सफेद वन पीस ड्रेस में मंदाना बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
4 of 7
कृति खरबंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आज से दस साल पहले तेलुगू फिल्म बोनी से अपने करियर की शुरुआत कर चुकी कृति खरबंदा इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर खूब व्यस्त हैं। चार चार प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहीं कृति अपने आपको खूब व्यस्त रखती हैं। एयरपोर्ट पर ली गई ये तस्वीर इस बात का सबूत है कि वह अपने करियर को लेकर कितनी प्रोफेशनल हैं। इसी कारण वह जमकर फोटोग्राफरों को अपनी तस्वीरें निकालने का मौका भी दे रहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्मों की सफलता की सीढ़ीयों को मज़े से चढ़ते जा रहे कार्तिक आर्यन इन तस्वीरों में अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। हाथ में ये किताब इनकी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट है, जिसके रीडिंग सेशन से ये निकलते वक्त स्पॉट किए गए हैं। काले रंग की बैटमैन वाली ये टी शर्ट कार्तिक पर काफी सूट भी कर रही है। इन दिनों कार्तिक अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो पर काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।