सब्सक्राइब करें

वायरल हो रहा है राज कपूर का नरगिस को थप्पड़ मारते हुए वीडियो, यूजर्स कह रहे- 'अब प्यार से डर लगता है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jul 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Raj kapoor slapped nargis in film awara goes viral after kabir singh slap controversy
नरगिस - फोटो : Twitter

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कबीर सिंह को लेकर फैंस के दो मत हैं। एक वर्ग ऐसा है जो कबीर सिंह में शाहिद कपूर की एक्टिंग से इंप्रेस है और दूसरा वो जिन्हें ये फिल्म महिला विरोधी लग रही हैं। दरअसल फिल्म के एक सीन में कबीर सिंह, प्रीति को थप्पड़ मारता। इस पर लोग बहस कर रहे हैं।

Trending Videos
Raj kapoor slapped nargis in film awara goes viral after kabir singh slap controversy
Kabir Singh - फोटो : twitter

बीते दिनों जब फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि 'जब आप किसी महिला से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते। प्रीति ने भी कबीर को थप्पड़ मारा। अगर आप उसे छू नहीं सकते, किस नहीं कर सकते तो फीलिंग्स कैसे दिखेंगी।' उनके इस बयान पर बवाल मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kapoor slapped nargis in film awara goes viral after kabir singh slap controversy
राज कपूर, नरगिस - फोटो : social media

इसी बीच नरगिस और राज कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो आवारा फिल्म का है जिसमें राज कपूर नरगिस का हाथ मोड़ते हुए उन्हें लगातार थप्पड़ मार रहे हैं। इसके बाद नरगिस उनके पैर पकड़ रही हैं। कबीर सिंह की तर्ज पर सामने आया ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 



 

 

Raj kapoor slapped nargis in film awara goes viral after kabir singh slap controversy
kabir singh - फोटो : social media

यूजर्स राज कपूर को पहला कबीर सिंह बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राज कपूर तो कबीर सिंह से ज्यादा हिंसक दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- थप्पड़ से डर नहीं लगता है, प्यार से लगता है। बात करें फिल्म की तो फिल्म ने अब तक 226 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा है। 

विज्ञापन
Raj kapoor slapped nargis in film awara goes viral after kabir singh slap controversy
Kabir Singh - फोटो : twitter
बता दें कि 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर की सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई है। ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed