{"_id":"5d233e088ebc3e6d1a13d892","slug":"oh-baby-actress-samantha-akkineni-revealed-her-secret-tattoo-with-the-name-of-actor-naga-chaitanya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से छुपाकर रखा था इस एक्ट्रेस ने अपना सीक्रेट टैटू, पति के नाम के साथ किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे समय से छुपाकर रखा था इस एक्ट्रेस ने अपना सीक्रेट टैटू, पति के नाम के साथ किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Samantha Akkineni
- फोटो : social media
Link Copied
साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा समांथा रुथ प्रभु आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी तेलुगू फिल्म 'ओह! बेबी' रिलीज हुई है। दर्शक उनकी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन सबके बीच समांथा रुथ प्रभु ने ऐसा खुलासा किया जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Samantha Akkineni
- फोटो : Twitter
दरअसल समांथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने सीक्रेट टैटू का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में समांथा रुथ प्रभु व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। साथ ही तस्वीर में उनकी कमर के ऊपर टैटू दिखाई दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन के जरिए अपने इस सीक्रेट टैटू के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Samantha Akkineni
- फोटो : Twitter
उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं अपनी अच्छी जिंदगी जी रही हूं (ये टैटू जिसे मैंने छुुपाकर रखा है आखिरकार मैंने उसका खुलासा कर दिया है।)' अपने पति एक्टर नागा चैतन्य को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा कि, 'मेरे पति मेरी दुनिया हैं।' समांथा रुथ प्रभु की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए ये भी बोल रहे हैं समांथा रुथ प्रभु ने ये टैटू अपने पति नागा चैतन्य के नाम पर बनवाया है।
हालांकि समांथा रुथ प्रभु के टैटू को देखकर ये कहना मुश्किल है कि उनका ये टैटू किसके नाम पर है या फिर किस तरह का टैटू है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर समांथा रुथ प्रभु के प्रेग्नेंट होने की अफवाह फैल गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को सामने आकर इस पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी। बता दें समांथा ने एक्टर नागा चैतन्य से शादी की है।
विज्ञापन
5 of 5
Samantha Akkineni
- फोटो : instagram
इन दोनों की शादी को बेहद रॉयल वेडिंग माना गया था क्योंकि इसमें करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बाद हैदराबाद में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। समांथा और चैतन्य ने साल 2014 में पहली बार फिल्म 'ये माया चेसाव' में साथ काम किया था और यहीं से इनके प्यार के सफर की शुरुआत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।