सब्सक्राइब करें

काफी देर तक नहीं छोड़ा कार्तिक आर्यन ने अपनी नई दोस्त का हाथ, सोशल मीडिया पर बताया BFF

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 08 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Playing and having Fun with new BFF kid in viral Video
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai

'सोनू की टीटू की स्वीटी' से सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कार्तिक आर्यन आजकल सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके फोटोज- वीडियोज को लेकर। ऐसे में एक बार फिर कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है।

Trending Videos
Kartik Aaryan Playing and having Fun with new BFF kid in viral Video
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके साथ स्कूल ड्रेस में एक बच्ची भी नजर आ रही है। वीडियो में कार्तिक बच्ची से हाथ छोड़ने की बात कहते नजर आ रहे हैं। जबकि बच्ची कह रही है कि हाथ आपने पकड़ा है। इतने में एक दूसरा बच्चा आता है और दोनों का हाथ छुड़ा देता है। वीडियो में कार्तिक आर्यन की मस्ती साफ देखी जा सकती है। कार्तिक ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है- 'मेरी नई बेस्ट फ्रेंड (BFF) के साथ खेलते हुए।'


View this post on Instagram

Playing around with my new bff

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Playing and having Fun with new BFF kid in viral Video
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । एक वीडियो में कार्तिक डायरेक्टर इम्तियाज को गले लगाए नजर आए। जिसके बाद कार्तिक इमोशनल हो गए और रोने लगे ।

Kartik Aaryan Playing and having Fun with new BFF kid in viral Video
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar - फोटो : social media

सिनेमा के सीक्वेल बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों पति, पत्नी और वो की सीक्वेल के अलावा लव आजकल की सीक्वेल पर भी काम कर रहे हैं। भूल भुलैया की सीक्वेल इस लिस्ट में नया इजाफा है। इस नई फिल्म को हॉरर कॉमेडी के तौर पर लिख रहे फरहाद की कहानी टी सीरीज को काफी पसंद आई है और इसके लिए उन्हें ग्रीन सिगनल मिल चुका है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Playing and having Fun with new BFF kid in viral Video
Sara Ali Kha, Kartik Aaryan, Ananya Panday - फोटो : social media

भूल भुलैया की इस सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। फिलहाल जिन नामों को इसके लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है, उनमें सारा अली खान का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा मेकर्स की रडार में अनन्या पांडे भी हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू करने के हिसाब से इसके प्री प्रोडक्शन पर भी काम शुरू हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed