वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की गति को रोक कर रख दिया है। जो जहां है वहीं फंस कर रह गया है। इस मुश्किल समय में कई लोग अपने परिवार से दूर हैं। ऐसे ही हजारों-लाखों लोगों की मदद को एक हाथ बढ़ा जिसने इन मुसीबत के मारों को उनके परिवार से मिलाने की ठानी। फिल्मों के विलेन सोनू सूद रियल लाइफ में हीरो बनकर वो कारनाम कर रहे हैं जिसकी स्क्रिप्ट आज से पहले कभी लिखी गई।
सोनू सूद को मजदूरों की मदद करने से रोकते थे बॉलीवुड सेलेब्स, आज कहते हैं ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद पिछले कई दिनों से मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही वो जरूरतमंदों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं। सोनू सड़क पर उतरकर रोज घंटों-घंटों काम करते हैं। लेकिन उनके इस काम को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स क्या सोचते हैं, यही बात सोनू सूद ने अमर उजाला के साथ हालिया इंटरव्यू में साझा की।
जब सोनू सूद ने प्रवासियों की मदद करने की ठानी तो बॉलीवुड में काम करने वाले उनके दोस्तों ने कहा कि बाहर इतना खतरा है और तुम बाहर जा रहे हो। सोनू ने कहा, 'मैंने अपने दोस्तों को बोला कि मुझे लगता है कि मुझे उन लोगों के पास जाना चाहिए।'
सोनू ने बताया कि वो ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां लोगों की बहुत भीड़ होती है और वहां बहुत ज्यादा खतरा भी रहता है। मुंबई में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोग बसों तक नहीं आ सकते तो उन्हें वहां तक लाने के लिए सबके पास तक पहुंचना होता है।
सोनू बताते हैं जब वो ये सब काम करने में कामयाब रहे तो उनके बॉलीवुड में काम करने वाले दोस्तों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'ये बहुत सराहनीय है। और हमें नहीं लगता है कि ये कर पाना मुमकिन है। तुमने जो कर दिखाया वो शायद हम मिलकर भी नहीं कर पाते।' सोनू कहते हैं कि मुझे अब अच्छा लगता है कि मैंने ये कदम उठाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दीपिका पादुकोण की फैमिली चैट, इस नाम से सेव कर रखा है रणवीर का नंबर