फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया के समर्थन में खड़ा हुआ बॉलीवुड और कंगना के मुंबई जाने पर संशय, पांच खबरें

Wed, 09 Sep 2020 07:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Sep 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs support Rhea Chakraborty and Kangana Ranaut mumbai plan may be cancel entertainment news
रिया चक्रवर्ती और कंगना रनौत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। अब रिया को न्याय दिलाने की मुहिम भी शुरू हो गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने जस्टिस फॉर रिया कैंपन चला दिया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इन सभी सेलेब को एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है।



आखिर क्यों सुर्खियों में है रिया चक्रवर्ती का ये ब्लैक टॉप, शुरू हुआ ट्रेंड तो सुशांत की बहन ने किया पलटवार

 

Bollywood Celebs support Rhea Chakraborty and Kangana Ranaut mumbai plan may be cancel entertainment news
सुरेखा सिकरी - फोटो : फाइल

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सिकरी अचानक से ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई हैं। काम न होने की वजह से सुरेखा इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं इसलिए अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए आनन-फानन में उन्होंने अपने नजदीकी अस्पताल से ही संपर्क किया। ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरेखा सीकरी क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। उनके घर पर मौजूद उनकी देखरेख करने वाली नर्स उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंच गई हैं। सुरेखा को अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उनके परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।



ब्रेन स्ट्रोक के बाद 'बधाई हो' की दादी आईसीयू में भर्ती, नेशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री की हालत अब स्थिर
 

Bollywood Celebs support Rhea Chakraborty and Kangana Ranaut mumbai plan may be cancel entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : file photo

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अक्षय कुमार ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हर किरदार में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बड़े पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक किरदार भी किए हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने फिल्मों में विलेन बनकर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

इन पांच फिल्मों में खतरनाक विलेन बन चुके हैं अक्षय कुमार, जीत चुके हैं सर्वश्रेष्ठ खलनायक का खिताब

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs support Rhea Chakraborty and Kangana Ranaut mumbai plan may be cancel entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : @SrBachchan

साल 2000 में शुरू हुआ टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का जल्द 12वां सीजन आने वाला है। हर साल इस शो से नए प्रतियोगी आकर मोटी रकम जीतते हैं। इसी वजह से ये शो दर्शकों की पसंद रहा है। केबीसी का 11वां सीजन भी काफी चर्चा में रहा था। कोरोना काल में अब 12वें सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

अमिताभ बच्चन ने शुरू की कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग, कोरोना को मात देकर दिखाया जोशीला अंदाज
 

विज्ञापन
Bollywood Celebs support Rhea Chakraborty and Kangana Ranaut mumbai plan may be cancel entertainment news
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत के मुंबई जाने के बीच एक बड़ी बाधा पैदा हो गई है। कोरोना वायरस उनकी राह का रोड़ा बन गया है। खबर है कि मायानगरी जाने से पहले मनाली में लिए उनके कोविड सैंपल की रिपोर्ट रद्द हो गई है। अब उनका सैंपल मंडी स्थित उनके पैतृक गांव भांवला में दोबारा लिया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक ही आएगी। इसलिए बुधवार को कंगना के मुंबई पहुंचने पर अभी संशय बना है। 


मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट रद्द


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed