फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: करियर में फ्लॉप के दौर से गुजरते ही इन सितारों ने लिया यू-टर्न, फीस में की भारी कटौती

Sat, 01 Jul 2023 08:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Jul 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who reduced their fees after flop Films Akshay Kumar Kriti Sanon Varun Dhawan Shahid Kapoor
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री लेना तो आसान हो गया है, लेकिन फिल्मों के द्वारा दर्शकों के बीच में अपनी पहचान बनाना उतना ही मुश्किल हो गया है। बदलते दौर के साथ-साथ फिल्मों को लेकर ऑडियंस का टेस्ट भी बदल गया है। अब दर्शक अच्छी कहानी के साथ-साथ अच्छे अभिनय की भी मांग रहे हैं। ऐसे में कलाकारों के पास एक बड़ी चुनौती होती है कि दर्शकों को अपने अभिनय का कायल कैसे करें। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के बाद अपनी फीस घटा दी थी।

Bollywood celebs who reduced their fees after flop Films Akshay Kumar Kriti Sanon Varun Dhawan Shahid Kapoor
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फिल्म में दर्शक एक तरफ तो फिल्म में कृति के माता जानकी के रोल की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस को अभिनेत्री की यह भूमिका भी काफी भा गई है। ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने में कामयाब नहीं हुई। ऐसे में कृति ने अपनी आगामी फिल्मों की फीस घटा दी है।

Bollywood celebs who reduced their fees after flop Films Akshay Kumar Kriti Sanon Varun Dhawan Shahid Kapoor
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अभिनय में अपना सिक्का चलाने में लगातार असफल हो रहे हैं। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों ने अभिनेता के करियर को बुरी तरह प्रभावित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘भेड़िया’ की असफलता के बाद वरुण ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए ली जाने वाली फीस को घटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who reduced their fees after flop Films Akshay Kumar Kriti Sanon Varun Dhawan Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी की शाहिद कपूर ने भी अपनी फीस में कटौती कर दी है। अभिनेता की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुई। इसका असर अभिनेता के करियर पर भी पड़ा है। अब शाहिद ने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए अपनी फीस कम कर दी है।


 
विज्ञापन
Bollywood celebs who reduced their fees after flop Films Akshay Kumar Kriti Sanon Varun Dhawan Shahid Kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल हो रही है। अभिनेता ने बैक टू बैक दर्शकों को फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिस कारण अक्षय जल्दी किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय ने भी अपनी फीस घटा दी है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed