{"_id":"5bf157bfbdec22696720ed29","slug":"bollywood-choreographer-arrested-by-mumbai-police-agnes-hamilton-for-prostitution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कोरियोग्राफर ने सलमान को सिखाया डांस, विदेश में मॉडल्स को देह व्यापार कराते पकड़ी गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कोरियोग्राफर ने सलमान को सिखाया डांस, विदेश में मॉडल्स को देह व्यापार कराते पकड़ी गई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
agnes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सलमान खान जैसे सुपरस्टार को कोरियोग्राफ कर चुकी एक कोरियोग्राफर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है । इस महिला डांसर को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है । इस महिला ने बड़े-बड़े स्टार्स को डांस सिखाने का दावा किया है । महिला का नाम एग्नेस हेमिल्टन है ।
agnes
56 साल की इस महिला से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है । इस महिला ने बताया कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कोरियोग्राफी की है । साथ ही उसने डेजी शाह को भी कोरियोग्राफी सिखाई थी । एग्नेस का दावा है कि वो गणेश आचार्य और प्रभुदेवा को असिस्ट कर चुकी है ।
agnes
एग्नेस मुंबई में डांस क्लास चलाती है । उसकी डांस क्लास में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के बच्चे और मॉडल्स आते हैं । डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को वो देह व्यापार करने के लिए मजबूर करती थी । साथ ही इन लड़कियों कॉन्सर्ट के नाम पर खाड़ी और अफ्रीकी देशों में वेश्यावृत्ति के लिए भेजती थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : file photo
यहां उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाता था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को इस महिला के पास से आपत्तिजनक क्लिप मिले हैं । इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केन्या सरकार ने एक मॉडल को डिपोर्ट कर भारत भेजा । मॉडल ने पुलिस को बताया कि एग्नेस ने उससे कहा था कि केन्या में एक कॉन्सर्ट है ।
विज्ञापन
- फोटो : file photo
जब मॉडल केन्या पहुंची तो वहां उसे रजिया पटेल नाम की महिला नैरोबी लेकर गई । यहां उससे जबरदस्ती देह व्यापार करवाने का प्रयास किया गया । एग्नेस अक्सर मलेशिया जाती रहती थी । वहां मीटिंग होती थी और डिमांड होने पर लड़कियों को विदेश भेजती थी ।