फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी ने 22 तो किसी ने 12 साल छोटी लड़की को बनाया अपनी दुल्हन, इन एक्टर्स की लवस्टोरी है दिलचस्प

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood couples who choose much younger girls to get married

अक्सर कहा जाता है कि जोड़े भगवान बनाते हैं पर जब आपका प्यार सच्चा हो तो उसे आप तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने अपने प्यार के आगे किसी को आड़े नहीं आने दिया। फिर चाहे उनके बीच उम्र का ही बंधन ही क्यों न हो। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ खास कपल्स की लाइफ पर जिनके बीच उम्र का अंतर आपको यकीनन चौंका सकता है।

Bollywood couples who choose much younger girls to get married
Milind Soman with Ankita
मिलिंद सोमन

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में खुद से 20 साल छोटी लड़की से शादी की है। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद ने लंबे समय तक अंकिता कोंवर को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली।

मिलिंद की उम्र करीब 52 साल है जबकि अंकिता अभी सिर्फ 26 साल की हैं। यानी अंकिता, मिलिंद से ठीक 26 साल छोटी हैं। बता दें, इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल बाद ही टूट गई थी।

Bollywood couples who choose much younger girls to get married
saif ali khan
सैफ अली खान
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल की लिस्ट में शामिल जोड़ा सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि जब सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। बता दें, फिल्म 'टशन' से दोनों कलाकारों के बीच प्यार शुरू हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood couples who choose much younger girls to get married
shahid kapoor
शाहिद कपूर

बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती है तो खबरें बन जाती हैं। इस जोड़ी के बीच 13 साल का ऐज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। इस शादी से दोनों की एक बेटी मीशा भी है।  
   

विज्ञापन
Bollywood couples who choose much younger girls to get married
dilip kumar
दिलीप कुमार
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़ी के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी कि तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। उम्र में इतना अंतर होने और शादी के 50 साल बाद बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed