फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार मीडिया के सामने आई कजरारे नैनों वाली ये लड़की, अचानक खुद को वायरल होता देख कैसा लगा

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
first time priya prakash varrier talk to media about her film
प्रिया प्रकाश

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश देश ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। ट्विटर पर आने के बाद प्रिया ने पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और कायली जेनर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो ने ट्विटर पर डेब्यू करने के 24 घंटे के अंदर 650 फॉलोअर्स बनाए थे। वहीं कायली जेनर को एक दिन में 806 फॉलोअर्स बनाए थे। प्रिया के ट्विटर पर 24 घंटे के अंदर 814 फॉलोअर्स बने हैं।

first time priya prakash varrier talk to media about her film
प्रिया प्रकाश

इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद प्रिया पहली बार मीडिया के सामने आईं और अपनी पॉपुलैरिटी को लेकर बात की। प्रिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। समझ नहीं आ रहा कि लोगों के इस प्यार को कैसे संभालूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने ये सब कभी नहीं सोचा था।'

first time priya prakash varrier talk to media about her film
प्रिया प्रकाश

वीडियो की शूटिंग को लेकर प्रिया ने कहा, 'डायरेक्टर चाहते थे कि मैं अपनी आईब्रो से कुछ अलग करूं। यह एक रोमांटिक गाना था। मुझे एक्सप्रेशन के जरिए प्यार का इजहार करना था। मुझे जो कहा गया मैंने वो कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
first time priya prakash varrier talk to media about her film
प्रिया प्रकाश

प्रिया ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मुझे लोग डेट पर जाने के लिए रिक्वेस्ट करने लगे। 18 साल की प्रिया बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं और सिंगल भी। उनका मिंगल होने का कोई इरादा नहीं है। इस बारे में प्रिया ने कहा, 'मेरी लाइफ में अभी कोई भी स्पेशल पर्सन नहीं है।'

विज्ञापन
first time priya prakash varrier talk to media about her film
प्रिया प्रकाश

प्रिया आगे कहती हैं, 'मैं अभी अपनी पढ़ाई और सपनों को पूरा करना चाहती हूं। वैलेंटाइन पर मैं अपने कॉलेज में रहूंगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हूं। क्योंकि मैं गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती हूं।' बता दें कि प्रिया बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed