सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood: बॉलीवुड के इन कपल्स ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम, बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 May 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Worked in Film after Breakup from Salman Khan Katrina Kaif to Shahid Kapoor Priyanka
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के अलावा स्टार्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी काफी वायरल होती है। कभी -कभी फैंस को किसी फिल्म की ऑनस्क्रीन जोड़ी इतनी ज्यादा पसंद आ जाती है कि दर्शक उन्हें असल में भी साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी तो फैंस की यह इच्छा पूरी होती है और कुछ सेलेब्स जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लेते हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ स्टार्स अपने रिश्ते के जुड़ने और टूटने पर रिएक्शन देते हैं तो कुछ चुप ही रहना पसंद करते हैं। फिल्म स्टार्स के पर्सनल रिश्ते भले ही टूट जाते हैं लेकिन प्रोफेशनल रिश्तों पर फर्क नहीं पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी एक साथ स्क्रीन साझा की है। तो चलिए जानते हैं।

Trending Videos
Bollywood Couples Who Worked in Film after Breakup from Salman Khan Katrina Kaif to Shahid Kapoor Priyanka
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-कटरीना कैफ 
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी यानी सलमान खान और कटरीना की जोड़ी एक समय में फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरती थी। हालांकि, इनका रिश्ता काफी लंबा तो नहीं चल पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्मों में एक साथ काम किया था। यह कपल फिल्मग‘टाइर 3’ में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Worked in Film after Breakup from Salman Khan Katrina Kaif to Shahid Kapoor Priyanka
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण 
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी आज भी उनके फैंस को याद होगी। रणबीर और दीपिका का रिलेशन करीब दो साल तक चला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि, दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि दोनों ने  'ये जवानी ये दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Bollywood Couples Who Worked in Film after Breakup from Salman Khan Katrina Kaif to Shahid Kapoor Priyanka
शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की प्रेम कहानी भी आती है। ऐसा माना जाता है कि ये दोनों फिल्म  'कमीने' के दौरान एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

विज्ञापन
Bollywood Couples Who Worked in Film after Breakup from Salman Khan Katrina Kaif to Shahid Kapoor Priyanka
रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरें काफी एक समय में काफी वायरल हुई थी। दोनों ने एक साथ बहुत सी फिल्में की हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आने लगी थी। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने ब्रेकअप के बाद फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम किया था।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed