रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। देशभर में फिल्म बंपर कमाई कर रही है। इस बीच मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों को बताया है कि दर्शकों में इस फिल्म को देखने का इतना उत्साह है कि उन्हें नाइट शो का टिकट तक नहीं मिल सका।
Brahmastra: हाउसफुल की वजह से मशहूर निर्देशक को नहीं मिला ब्रह्मास्त्र का टिकट, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसल मेहता ने रविवार की सुबह ब्रह्मास्त्र देखने के बाद अपने फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने ट्वीट किया, 'वास्तव में ब्रह्मास्त्र का आनंद लिया और उसी मल्टीप्लेक्स में बाद के शो के लिए लंबी कतारें देखकर काफी अच्छा लगा।' अपने ट्वीट मेंं हंसल ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी प्रशंसा की और कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे। इस दौरान उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी की उनके 'जुनून और दृढ़ता' के लिए भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि वह करण जौहर का सम्मान करते हैं, जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया है।
I really enjoyed #Brahmastra. What I enjoyed even more is going to a cinema hall for a nearly 60-70% full morning show after failing to get tickets for last night’s shows.And long queues for the later shows at the same multiplex. The 2nd part is going to be HUGE.
— Hansal Mehta (@mehtahansal) September 11, 2022
So much respect for the passion and perseverance of #AyaanMukherjee @karanjohar @malhotra_namit. Also the ever luminous #RanbirKapoor and @aliaa08. I really hope this film works wonders.
— Hansal Mehta (@mehtahansal) September 11, 2022
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रणबीर और आलिया के साथ, फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में दिखे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने अपने पहले ही दिन दुनियाभर में 75 करोड़ की कमाई कर डाली।
विश्लेषकों के मुताबिक आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। वहीं इसके रिव्यू की बात करें तो फिल्म को समीक्षकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया दी गई है। हालांकि बॉलीवुड के सितारे फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर, ऋतिक रोशन और वरुण धवन जैसे सितारों ने फिल्म की खूब सराहना की है।