अगर आप मुंबई में हैं, फिल्मों, टेलीविजन सीरियल या ओटीटी वेब सीरीज में काम करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मंगलवार 1 जून से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के लिए शहर के मशहूर महबूब स्टूडियो में वैक्सीनेशन कैंप लग रहा है। इस कैंप में कोई भी कलाकार, तकनीशियन या कामगार अपनी प्रोडक्शन कंपनी की मदद से कोरोना की वैक्सीन लगवा सकता है।
Vaccine In Mumbai: बॉलीवुड में काम करते हैं तो पहुंचिए महबूब स्टूडियो, बांद्रा, कल से लगेगी वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों के जरिये वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन की एक बड़ी खेप हाल के दिनों में सीधे अस्पतालों को पहुंची है। इन अस्पतालों के जरिए ये वैक्सीन लोगों को पैसे लेकर लगाई जा रही है। तमाम बड़े अस्पतालों ने कॉरपोरेट घरानों और प्रोडक्शन कंपनियों के साथ इस बारे में करार भी कर लिया है।
बताते हैं कि मुंबई में कोरोना वैक्सीन का सबसे बड़ा स्टॉक कोकिलाबेन अस्पताल को मिला है। इसी अस्पताल के जरिए शनिवार से मुंबई की तमाम फिल्म निर्माण कंपनियों के दफ्तरों में टीकाकरण की शुरूआत हुई।
एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहल
अभी तक खास लोगों के बीच ही सीमित रहा ये निजी टीकाकरण अभियान पहली बार 1 जून से सार्वजनिक होने जा रहा है और इसकी कमान संभाली है अभिनेता, निर्देशक फरहान अख्तर और उनके साथी रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ये कैंप मुंबई के चार प्रमुख फिल्म निर्माता संगठनों में से सबसे प्रभावी संगठन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर लगाने का फैसला किया है। गिल्ड ने इस आशय की जानकारी सोमवार को जारी की है।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुताबिक इस टीकाकरण अभियान के लिए महबूब स्टूडियो प्रबंधन ने अपने कैंपस का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। बांद्रा पश्चिम में माउंट मेरी रोड के निकट स्थित महबूब स्टूडियो में कोरोना वैक्सीन लगाने की सारी व्यवस्थाएं प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया देखेगा जबकि कोरोना वैक्सीन खरीदने में लगी रकम की व्यवस्था फरहान अख्तर की कंपनी ने की है।