{"_id":"60b463378d707c71d005b3ff","slug":"sambhavana-seth-sends-legal-notice-to-jaipur-hospital-where-her-father-passed-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवाद: संभावना सेठ ने दिल्ली के अस्पताल को भेजा नोटिस, बोलीं- मेरे पापा के हाथ पैर बांध रखे थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवाद: संभावना सेठ ने दिल्ली के अस्पताल को भेजा नोटिस, बोलीं- मेरे पापा के हाथ पैर बांध रखे थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 May 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने पिता के साथ संभावना सेठ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता एस.के. सेठ का 8 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने पिता को खोने के बाद एक्ट्रेस ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। निधन से पहले एक्ट्रेस के पिता दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उनके पिता का ठीक तरह से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल के स्टाफ ने भी उनसे काफी बदतमीजी की। तो वहीं अब एक्ट्रेस ने इस मामले में एक्शन लेने की ठान ली है। संभावना सेठ ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। हाल में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में संभावना सेठ ने इस बात की जानकारी देते हुए अस्पताल पर और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पताल की सर्विसेस काफी खराब थी और इसी वजह से मेरे पिता नहीं बच पाए।
2 of 5
संभावना सेठ
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने बातचीत में कहा, 'मेरे पापा को कोविड-19 पॉजिटिव होने के चार दिनों के बाद 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल स्टाफ ने कुछ ब्लड टेस्ट किए और हमें आश्वासन दिया कि वह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा। पापा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हमें लगा था कि सब ठीक हो जाएगा। हमें लगा था कि पापा अब सुरक्षित हाथों में हैं।'
3 of 5
पिता के साथ संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उसी दिन जब मेरे भाई हॉस्पिटल आए तो वो ये देखकर दंग रह गए कि मेरे पापा के दोनों हाथ बंधे थे। उसके बाद भाई ने उनके हाथ खोल दिए और हॉस्पिटल वालों से इस बारे में सवाल किया। 7 मई को भाई ने मुझे कॉल किया और बताया कि पापा को ऑक्सीजन लगाया गया है जबकि उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 95 था। मुझे लग रहा था कि वहां कुछ ठीक नहीं हो रहा है, तो मैं तुरंत अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : सोशल मीडिया
संभावना कहती हैं, 'मैं अस्पताल पहुंची तो देखा कि पापा के हाथ-पैर पलंग से बांध रखे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि ये इसलिए बांधे गए हैं ताकी ये ऑक्सीजन न निकाल दें। वहां मेरे पापा को अटेंड करने के लिए कोई नहीं था, मैं हॉस्पिटल की व्यवस्था देखकर हैरान थी। मैंने ये सब अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, लेकिन हॉस्पिटल वालों ने मुझसे रिक्वेस्ट की कि मैं इस वीडियो को डिलीट कर दूं।'
विज्ञापन
5 of 5
संभावना सेठ
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'पापा की हालत देखकर मैं सीनियर डॉक्टर से मिलने भागी। बहुत ढूंढने के बाद मुझे एक डॉक्टर मिला जिन्होंने मुझे पापा की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुझसे कहा कि पापा की तबीयत पहले से बेहतर है और वो यहां किसी को भेज रहे हैं इनका ध्यान रखने के लिए। लेकिन कुछ दिन बाद उन लोगों ने मुझे बताया कि पापा को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, मैं उन्हें देखना चाहती थी लेकिन उन्होंने मुझे रोक दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझे बता दिया कि पापा का निधन हो चुका है, मुझे लगता है उन्हें पहले ही इस बारे में पता था। मेरे यही कुछ सवाल हैं जिनके मुझे जवाब चाहिए इसलिए मैंने उन्हें नोटिस भेजा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।