टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के आने वाले सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी फैंस में कयास लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस बार के कुछ संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर आए हैं। खबरों की मानें तो कि अपकमिंग सीजन में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी शामिल होंगी। इन दोनों के अलावा कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी इन नामों को लेकर कोई ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले सीजन यानी बिग बॉस 14 के फिनाले ने एलान किया था कि बिग बॉस 15 में काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। वहीं, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, पार्थ समथान को एप्रोच किया गया है।
बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती से 'दयाबेन' तक, सलमान खान के शो में नजर आएंगे ये सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स
टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के आने वाले सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी फैंस में कयास लगाए जाने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा शो में सुरभि चंदाना, कृष्णा अभिषेक, मोहसिन खान, निया शर्मा और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी नजर आ सकती हैं। रिया, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जबरदस्त विवादों में रही थीं। उन्हें एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भी किया था। इसके अलावा पिछले सीजन के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार का नाम भी बिग बॉस 15 के लिए सामने आ रहा है। सलमान खान ने पहले ही एलान किया था कि बिग बॉस 15 में सेलेब्रिटीज के अलावा कॉमनर्स भी शामिल होंगे।
टीवी सीरियल 'ताराक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया यानी दिशा वकानी भी इस सीजन में नजर आ सकती हैं।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)