फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

52 साल बेमिसाल: अमिताभ बच्चन ने साझा की तस्वीर, यूं ही नहीं कहलाते बॉलीवुड के शहंशाह

Mon, 31 May 2021 09:16 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 31 May 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan marks 52 years in bollywood Industry share photo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में कम ही कलाकार ऐसे होते हैं जो फिल्मों में एंट्री लेने के बाद सालों मनोरंजन जगत में सक्रिय रहते हों। इतना ही नहीं उम्र के कई पड़ाव पार करने के बाद भी हिट फिल्में देना और दर्शकों के पसंदीदा बने रहना ये हर किसी के बस की बात नहीं होती है। हां, अगर नाम बॉलीवुड के शहंशाह का हो तो फिर ये मुमकिन हो सकता है। सदी के महानायक और शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में काम करते हुए 52 साल हो गए।



अमिताभ बच्चन के 52 साल

आज जहां अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले बहुत से कलाकार फिल्मों से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। इतना ही नहीं उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई भी करती हैं और उन्हें हर अंदाज में लोग देखना पसंद भी करते हैं। इस खास मौके पर Ef moses ने अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने की खुशी में एक कोलाज बनाया है जिस पर बिग बी ने आभार जताया है।

Amitabh Bachchan marks 52 years in bollywood Industry share photo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

बिग बी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए Ef moses और फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, '52 साल, आपका धन्यवाद, फिर भी समझ नहीं आ रहा कि इतना समय कैसे बीत गया'। बता दें कि बिग बी द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में उनकी बेहतरीन फिल्मों के अंश दिखाई दे रहे हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



 

Amitabh Bachchan marks 52 years in bollywood Industry share photo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में सात हिंदुस्तानी( 1969) फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म जंजीर(1973) से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिया था। इसके बाद 'दीवार', 'डॉन', 'त्रिशुल', 'अभिमान', 'शोले', 'अमर अकबर एंथोनी', 'नमक हलाल', 'अग्निपथ', 'हम', 'कुली', 'शान' जैसी फिल्मों से बिग बी ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए। इतना ही नहीं सुपरहिट फिल्मों के डायलॉग भी जबरदस्त हिट हुए थे और आज भी लोगों को याद हैं।


बिग बी के सुपरहिट डॉयलाग-


आप ने जेल की दीवारों और जंजीरों का लोहा देखा है जेलर साहब
कालिया की हिम्मत का फौलाद नहीं देखा( कालिया)

जिसने पच्चीस बरस हर रोज अपनी मां को थोड़ा थोड़ा मरते देखा होगा, उसे मौत से क्या डर लगेगा (त्रिशुल)

डॉन का इंतजार को 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है मगर डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है( डॉन)

मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता( दीवार)

पीटर, तुम लोग मुझे वहां ढूंढ रहे हो और मै तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं

जब तक बैठने को ना कहा जाए शराफत से खड़े रहो ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं( जंजीर)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan marks 52 years in bollywood Industry share photo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं उन्होंने 'बागबान', 'मोहब्बतें', 'ब्लैक', 'पा', 'बाबुल', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'चीनी कम', 'सरकार', 'बदला' जैसी अनगिनत फिल्मो में हटके किरदार निभाए। कभी सख्त पिता बन तो कभी कॉमेडी किरदारों में अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया की वो अभिनय के शहंशाह हैं। इसके साथ ही टीवी शो केबीसी होस्ट करके उन्होंने एक बार फिर सफलता अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan marks 52 years in bollywood Industry share photo on instagram
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहें। उनका नाम सबसे ज्यादा इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा से जुड़ा था। रेखा के साथ मिलकर उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की। पर्दे पर उनकी जोड़ी भी खूब जमती थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने रेखा से दूरी बना ली थी। अमिताभ फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और किस्से-कहानियां अपने फैंस संग साझा करते हैं और फैंस भी अपने बिग बी पर खूब प्यार लुटाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed