फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप में कंगना रणौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार और बाबा रामदेव ने आमिर खान के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 31 May 2021 08:12 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 31 May 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
Top News kangana ranaut bodyguard arrested and baba ramdev lashes out on aamir khan
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कुमार हेगड़े को गिरफ्तार कर लिया। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में एक ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद हेगड़े पर मामला दर्ज किया गया था। खबरों की मानें तो 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।



धोखाधड़ी: कंगना रणौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप और चीटिंग का लगा आरोप

Top News kangana ranaut bodyguard arrested and baba ramdev lashes out on aamir khan
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव इन दिनों आयुर्वेद बनाम एलोपैथी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। अब बाबा रामदेव ने आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' की क्लिप साझा की है जिसमें डॉ. समित शर्मा नाम के गेस्ट बाजारों में उपलब्ध दवाओं के बारे में बात कर रहे हैं। 2012 में प्रसारित इस एपिसोड की क्लिप को ट्विटर पर साझा करते हुए बाबा रामदेव ने लिखा, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें'।

विवाद: बाबा रामदेव ने साझा किया आमिर खान के शो का वीडियो, कहा- हिम्मत है तो इनके खिलाफ मोर्चा खोलें

Top News kangana ranaut bodyguard arrested and baba ramdev lashes out on aamir khan
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पत्नी तान्या देओल के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें से कुछ शादी की भी हैं। शादी की सिल्वर जुबली के खास दिन पर बॉबी ने तान्या के साथ अपने 25 सालों को याद किया है। उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, 'मेरा दिल, मेरी आत्मा। तुम मेरे लिए पूरी दुनिया हो। मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करता रहूंगा। हैप्पी एनिवर्सरी।'

सिल्वर जुबली: शादी के 25 साल पूरे हो जाने पर बॉबी देओल ने पत्नी पर लुटाया प्यार, देखें खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News kangana ranaut bodyguard arrested and baba ramdev lashes out on aamir khan
मीरा चोपड़ा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा पर पिछले दिनों आरोप लगे थे कि उन्होंने धोखे से कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। ये आरोप उन पर तब लगा जब उन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद मीरा ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया। अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने सफाई दी है। 

सफाई: फेक आईडी पर वैक्सीन लगवाने के आरोप पर मीरा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरी आईडी नहीं है

विज्ञापन
Top News kangana ranaut bodyguard arrested and baba ramdev lashes out on aamir khan
शिल्पा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शिंदे का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लोगों को काम करते रहने की सलाह दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हाथ में ड्रिलिंग मशीन लिए काम करती नजर आ रही हैं। सिर पर कैप लगाए और कुर्ता पहने शिल्पा शिंदे पूरे जी-जान से पत्थरों और दीवारों को काटती दिख रही हैं।

शिल्पा शिंदे: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 'अंगूरी भाभी' ने ढूंढ लिया नया काम, पत्थर तोड़ती आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed