हर शुक्रवार सिनेमाघर में कई फिल्में रिलीज होती है। कुछ फिल्में जहां रोमांटिक होती हैं तो वहीं कुछ में दर्शकों को मिलता है जोरदार एक्शन। फिल्म चाहें कैसी भी हो, लेकिन दर्शकों को अभिनेता की एंट्री जरा हीरो स्टाइल में ही पसंद आती है। ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते और बताते हैं सात बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के जानदार एंट्री सीन्स...
इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां
शाहरुख खान
शाहरुख खान के खाते में कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। शाहरुख ने अपने फैंस को रोमांस से लेकर कॉमेडी और एक्शन तक का डोज कई बाद दिया है। लेकिन फिल्म हैप्पी न्यू ईयर और डॉन 2 में शाहरुख खान के एंट्री सीन्स पर दर्शकों ने खूब सीटियां बजाई थीं। हैप्पी न्यू ईयर में जहां शाहरुख अपने 8 पैक्स एब्स दिखाते नजर आए तो वहीं डॉन 2 में उनका विलेन अंदाज सभी को खूब जचा।
यश
2018 में यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर वन रिलीज हुई। फिल्म को न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट के ऑडियंस से भी खूब प्यार मिला। वैसे तो दर्शकों को पूरी फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिला। लेकिन फिल्म में यश की एंट्री ने तो धमाका ही कर दिया था। बड़ी दाढ़ी और दमदार डायलॉग्स के साथ यश की सुपरहिट एंट्री ने फिल्म में जान डाल दी।
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज देते हैं। सलमान ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्म दबंग और 'टाइगर' सीरीज में सलमान खान की एंट्री पर फैंस सीटी बजाने पर मजबूर हो गए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी।
अजय देवगन
अजय देवगन एक बेहतरीन एक्टर हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, हर किरदार में अजय अपने आप को बखूबी ढाल लेते हैं। अजय ने भी बॉलीवुड को न सिर्फ हिट फिल्में दी हैं बल्कि हिट फिल्मों की सीरीज भी दी है। लेकिन फिल्म सिंघम और सिंबा में उनकी एंट्री को फैंस आज भी नहीं भूले हैं। सिंबा में चलती कार से उतरने का स्टाइल और सिंघम में सिक्स पैक्स एब्स के साथ शेर का टैटू और नदी से बाहर निकलते अजय देवगन सभी के दिल पर छा गए थे।

कमेंट
कमेंट X