फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Stories: रील लाइफ में खूब रोमांस करती दिखीं ये एक्ट्रेसेस, असल जिंदगी में अधूरी रह गई मोहब्बत की दास्तां

Wed, 03 Aug 2022 03:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 03 Aug 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Famous actresses like madhubala Madhuri Dixit Rekha Smita Patil Incomplete Love Stories in real life
मनीषा कोईराला, मधुबाला, माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

बॉलीवुड से अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक की खबरें आना कोई नई बात नहीं है। इतनी बड़ी इंडस्ट्री में बनते-बिगड़ते रिश्ते बहुत ही आम बात हैं। हमने अक्सर फिल्मों में दो कलाकारों के बीच फिल्माई गई लव स्टोरीज में उन्हें बिछड़ते और मुश्किलों का सामना करते देखा है। लेकिन हमारी सिनेमा इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, रियल लाइफ में जिनकी प्रेम कहानी शुरू तो हुई पर कभी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पांच मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी लव स्टोरी असल जिंदगी में अधूरी रह गई थी।

Bollywood Famous actresses like madhubala Madhuri Dixit Rekha Smita Patil Incomplete Love Stories in real life
मधुबाला-दिलीप कुमार - फोटो : Instagram

मधुबाला
मधुबाला हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री जिसकी अदाकारी और खूबसूरती का पूरा भारत दीवाना था। उनकी एक मुस्कान पर लोग अपना दिल हार जाते थे और इन्हीं चाहने वालों में से एक नाम दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का था। आम लोगों की तरह ही दिलीप भी मधुबाला के बहुत बड़े फैन थे। अभिनेता मधुबाला को तहे दिल से चाहते थे। फिल्मी पर्दे पर चर्चा बटोरने के साथ-साथ यह जोड़ी असल जिन्दगी में भी सुर्खियों में बनी रहती थी। दोनों एक-दूसरे से सलीम और अनारकली जिनता ही प्यार करते थे, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार  मधुबाला के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी दिलीप कुमार से शादी करे और मधुबाला ने पिता की बात का मान रखा। यही कारण था कि दोनों को अलग होना पड़ा था।

Bollywood Famous actresses like madhubala Madhuri Dixit Rekha Smita Patil Incomplete Love Stories in real life
राज बब्बर-स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता पाटिल
ऑन स्क्रीन बड़े-बड़े अभिनेताओं के दिल को धड़काने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी की लव स्टोरी शादी होने के बाद भी अधूरी रह गई। अमिताभ से लेकर कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी स्मिता ने राज बब्बर के साथ भी कई फिल्में की थी। दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन काफी हिट साबित हुई थी। ऑन स्क्रीन कपल का रोल करते-करते दोनों को ऑफ स्क्रीन भी एक-दूसरे से प्यार हो गया था। राज बब्बर स्मिता से शादी करने के लिए जमाने से लड़ गए थे और दोनों ने शादी भी की लेकिन प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ टाइम बाद ही स्मिता का निधन हो गया था। इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के पास वापस लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Famous actresses like madhubala Madhuri Dixit Rekha Smita Patil Incomplete Love Stories in real life
मनीषा कोइराला, नाना पाटेकर - फोटो : social media

मनीषा कोइराला
अपने समय की चुलबुली और खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोइराला की भी एक प्रेम कहानी है। उनकी और अभिनेता नाना पाटेकर की प्रेम कहानी इंडस्ट्री में किसी से छिपी नहीं है। रिपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई कहानियां मौजूद हैं। मनीषा और नाना की जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था और इसी दौरान दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। नाना पहले से शादीशुदा होने के बावजूद मनीषा के प्यार में पागल हो गए थे। लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।

विज्ञापन
Bollywood Famous actresses like madhubala Madhuri Dixit Rekha Smita Patil Incomplete Love Stories in real life
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की प्रेम कहानी ने भी 90 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरती रहती थी। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे और कई फिल्मों में ऑन स्क्रीन रोमांस भी कर चुके थे। लेकिन उनकी लव स्टोरी में तब तूफान आ गया था, जब संजय दत्त का नाम टाडा केस से जुड़ा। बताया जाता है कि संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी दिक्षित के पिता दोनों की लव स्टोरी में विलेन बन गए थे। वह नहीं चाहते थे कि माधुरी संजय से शादी करें। इसी कारण से  दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed