फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन फिल्मों में नजर आई रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी, पर्दे पर मिलकर मचाया धमाल

Thu, 12 Jan 2023 08:16 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 08:16 AM IST
सार

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें पिता और बेटे की जोड़ी भी एक साथ दिखाई दी। इनमें अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन, सुनील दत्त-संजय दत्त और ऋषि कपूर-रणबीर कपूर की जोड़ी शामिल है।

विज्ञापन
Bollywood Father Son Jodi Rishi Kapoor Ranbir Amitabh Bachchan Abhishek Sunil dutt Sanjay Dutt Worked together
Bollywood Father Son Jodi - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसे तो कई कलाकार हैं, जिनके माता पिता इस इंडस्ट्री में पहले से काम कर रहे हैं। इनमें कपूर खानदान सदियों से अभिनय कर रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें एक ही परिवार के कई लोग एक साथ नजर आए। साथ ही, कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें पिता और बेटे की जोड़ी भी एक साथ दिखाई दी। आज हम उन्हीं फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनमें पिता और बेटे की जोड़ी एक साथ नजर आई। 

Bollywood Father Son Jodi Rishi Kapoor Ranbir Amitabh Bachchan Abhishek Sunil dutt Sanjay Dutt Worked together
पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर - फोटो : social media

पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर
सबसे पहले हम बात करें बॉलीवुड में सदियों से राज कर रहे कपूर की। बॉलीवुड के अभिनेता राज कपूर अपने समय के बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री में पहचान बनाई। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म कल आज और कल ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। हालांकि, इस फिल्म में पिता और बेटे की जोड़ी जरूर नजर आई थी। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर उनके बेटे राज कपूर और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया था। यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म थी।

Pathaan Copied Scene: हॉलीवुड की कॉपी निकले 'पठान' के ये एक्शन सीन! जानकर चौंक जाएंगे आप

Bollywood Father Son Jodi Rishi Kapoor Ranbir Amitabh Bachchan Abhishek Sunil dutt Sanjay Dutt Worked together
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : social media

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के सफल अभिनेता रहे ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म में काम किया। इस फिल्म में ऋषि के साथ उनकी पत्नी भी नजर आई हैं। फिल्म का नाम है बेशरम। इस फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया। फिल्म में ऋषि कपूर ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की, जबकि नीतू कपूर ने हेड कॉन्स्टेबल की भूमिका निभाई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। 

EXCLUSIVE: भाकर की एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पद से छुट्टी, ‘अमर उजाला’ की खबर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Father Son Jodi Rishi Kapoor Ranbir Amitabh Bachchan Abhishek Sunil dutt Sanjay Dutt Worked together
सुनील दत्त और संजय दत्त - फोटो : social media

सुनील दत्त और संजय दत्त
बॉलीवुड में नंबर वन पिता और बेटे की जोड़ी में सुनील दत्त और संजय दत्त भी शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी को फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक साथ देखा गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस राजकुमार हिरानी ने निर्देशित की थी। 

TV Actress Bold Scene: जब टीवी की इन संस्कारी बहुओं का ओटीटी पर दिखा बोल्ड अवतार, इंटिमेट सीन्स देख छूटे पसीने

विज्ञापन
Bollywood Father Son Jodi Rishi Kapoor Ranbir Amitabh Bachchan Abhishek Sunil dutt Sanjay Dutt Worked together
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह के नाम से जाने जाते हैं। आज भी वह सुपरहिट फिल्में देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ऊंचाई लोगों को खूब पसंद आई। हम बात करें अभिषेक और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की तो दोनों ही फिल्म सरकार, पा, बंटी और बबली में एक साथ नजर आए। तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। फिल्म पा में अमिताभ और अभिषेक ने पिता-बेटे की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अभिषेक के बेटे बने थे।

एथनिक हॉट अवतार में नजर आईं पलक तिवारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed