फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

February Release: विक्की कौशल से लेकर हिमेश रेशमिया तक, फरवरी में पर्दे पर किस्मत आजमाएंगे ये बॉलीवुड सितारे

Sun, 02 Feb 2025 08:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 02 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

February Release: फरवरी में विक्की कौशल, हिमेश रेशमिया, अर्जुन कपूर समेत कई अन्य सितारे अपनी नई फिल्मों के साथ पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood February Release Movies Loveyapa badass Ravikumar Chhaava Mere Husband ki Biwi
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फरवरी 2025 बॉलीवुड फैंस के लिए एक रोमांचक महीना साबित होने वाला है। साल के दूसरे महीने में रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में तक रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने लिए तैयार हैं।


Saturday Box Office: 'देवा' पर फिर भारी पड़ी 'स्काई फोर्स', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'इमरजेंसी'-'गेम चेंजर' का हाल

Bollywood February Release Movies Loveyapa badass Ravikumar Chhaava Mere Husband ki Biwi
लवयापा का टाइटल ट्रैक - फोटो : यूट्यूब
लवयापा

'लवयापा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में जुनैद खान और खुशी कपूर नजर आएंगे। यह तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी युवा प्रेमियों की है, जिसे कॉमिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।
Sonam Kapoor: दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रैंप पर रो पड़ीं सोनम कपूर, 'गुड्डा' को दी श्रद्धांजलि

Bollywood February Release Movies Loveyapa badass Ravikumar Chhaava Mere Husband ki Biwi
बैडेस रवि कुमार  - फोटो : यूट्यूब
बैडेस रवि कुमार 

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडेस रवि कुमार' 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी रवि कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी और सनी लियोनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood February Release Movies Loveyapa badass Ravikumar Chhaava Mere Husband ki Biwi
छावा का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
छावा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'छावा' को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया गया है।

विज्ञापन
Bollywood February Release Movies Loveyapa badass Ravikumar Chhaava Mere Husband ki Biwi
मेरे हस्बैंड की बीवी - फोटो : यूट्यूब
मेरे हस्बैंड की बीवी
'मेरे हस्बैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 21 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इससे पहले वह 'पति, पत्नी और वो' जैसी हिट फिल्म का  निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed