सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं स्मिता पाटिल, राज बब्बर के साथ रिश्ते की वजह से भी रहीं चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 13 Oct 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
bollywood film actress smita patil birth Anniversary: Smita Patil Birthday Special know about her love story with actor Raj Babbar
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : file photo

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्मदिन 17 अक्तूबर को होता है। उनका जन्म साल 1956 को पुणे में हुआ था। स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया। फिल्मों में वह अपने अलग किरदारों के लिए हमेशा जानी जाती थीं। फिल्मों के अलावा स्मिता पाटिल अभिनेता और अब राजनेता राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। 

Trending Videos
bollywood film actress smita patil birth Anniversary: Smita Patil Birthday Special know about her love story with actor Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : twitter: @starneelima

स्मिता पाटिल और राज बब्बर की प्रेम कहानी का जिक्र लेखिका मैथिली राव ने दिवंगत अभिनेत्री की बायोग्राफी में भी किया है। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी में मैथिली राव ने काफी कुछ लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि राज बब्बर से जुड़े स्मिता पाटिल के संबंध को लेकर उनकी आलोचना भी की गई। उनके बारे में लोगों ने कहा कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर की शादी तुड़वा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film actress smita patil birth Anniversary: Smita Patil Birthday Special know about her love story with actor Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : twitter:@VazeIndian

किताब के अनुसार, स्मिता पाटिल की मां उनके और राज बब्बर के रिश्ते के खिलाफ थीं। वह कहती थीं कि महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने वालीं स्मिता किसी और का घर कैसे तोड़ सकती हैं। स्मिता के लिए उनकी मां रोल मॉडल थीं। राज बब्बर और स्मिता पाटिल की प्रेम कहानी फिल्म 'भीगी पलकें' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी नादिरा से अलग होकर स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी। 

bollywood film actress smita patil birth Anniversary: Smita Patil Birthday Special know about her love story with actor Raj Babbar
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : file photo

राज बब्बर के तीन बच्चे जूही, आर्य और प्रतीक हैं। जूही और आर्य नादिरा से हैं तो वहीं प्रतीक, स्मिता और राज बब्बर के बेटे हैं। स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर फिर से पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए। किताब में जिक्र किया गया है कि राज बब्बर से अपने रिश्ते को लेकर स्मिता पाटिल ने मां की भी नहीं सुनी थी। उनकी मां को इस बात का बहुत दुःख था कि आखिरी वक्त में उनका रिश्ता अपनी बेटी से खराब हो गया था।

विज्ञापन
bollywood film actress smita patil birth Anniversary: Smita Patil Birthday Special know about her love story with actor Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic

खुद एक इंटरव्यू में मैथिलि राव ने कहा था, 'स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गई थीं। वह बहुत जल्द हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार नहीं होती थीं, कहती थीं कि मैं अपने बेटे को छोडकर हॉस्पिटल नही जाऊंगी। जब ये इन्फेक्शन बहुत बढ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।' कुछ दिनों बाद 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया।


पढ़ें: बार-रेस्टोरेंट खोलने पर उद्धव ठाकरे पर भड़कीं कंगना रणौत, महाराष्ट्र सरकार को बताया गुंडों की सरकार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed