{"_id":"686a97f2f9268e4cbf0b587a","slug":"bollywood-film-maa-sitare-zameen-par-hollywood-movie-f1-sunday-box-office-collection-total-earning-report-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:23 PM IST
सार
Maa Sitare Zameen Par F1 Collection: बॉलीवुड फिल्म 'मां' और हॉलीवुड फिल्म 'F1' एक साथ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 'सितारे जमीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आइए जानते हैं आज रविवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को आज पूरे 17 दिन हो चुके हैं। वहीं काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' और ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' की रिलीज को आज रविवार को 10 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं आज रविवार को इन फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
Trending Videos
2 of 7
सितारे जमीन पर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज का कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म का निमार्ण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। यह 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी के रूप में है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 88.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 46.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने शुक्रवार को 2.4 करोड़ रुपये और शनिवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज की कमाई
फिल्म 'सितारे जमीन पर', स्पेनिश फिल्म "चैंपियंस" पर आधारित है। इसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन तीसरे रविवार को 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 148.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 7
F1
- फोटो : X
फिल्म F1 का अब तक की कमाई
F1 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपये और 9वें दिन दूसरे शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
5 of 7
F1
- फोटो : IMDb
फिल्म F1 का आज का कलेक्शन
F1 में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म F1 ने आज 10वें दिन दूसरे रविवार को 4.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म F1 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 49.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X