बॉलीवुड के कई कलाकार आज अपने करियर की ऊचाईयों पर हैं। लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने अच्छी फिल्मों को बेकार समझकर छोड़ दिया और फिर उन्हीं फिल्मों ने कलाकार के पूरे करियर का बदलकर रख दिया। सोचिए क्या होता अगर मैंने प्यार किया के हीरो सलमान की जगह विकास भल्ला होते और बाजीगर के हीरो शाहरुख की जगह अरबाज खान। नगीना फिल्म में श्रीदेवी का किरदार जया बच्चन करती तो क्या होता।
2 of 17
Salman Khan
- फोटो : amar ujala
राजश्री की फिल्म मैंने प्यार किया ने सलमान खान को स्टार बना दिया, लेकिन इस फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। इसके लिए डायरेक्टर की पहली पसंद विकास भल्ला थे जो आजकल टीवी पर धारावाहिकों में दिखते हैं। किसी वजह से विकास फिल्म नहीं कर पाए और ये रोल सलमान खान को दिया गया। इस फिल्म को अभूतपूर्व सफलता मिली और फिल्म इंडस्ट्री को नया स्टार मिला।
3 of 17
aishwarya rai bachchan and kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
हम दिल दे चुके सनम के लिए करीना कपूर संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थी, लेकिन करीना ने फिल्म करने से इनकार किया और फिल्म ऐश्वर्या राय की झोली में आ गिरी। करीना ने संजय की महत्वकांक्षी रामलीला-गोलियों की रासलीला फिल्म को भी ठुकरा दिया था। फिल्म हिट हुई और रणबीर और दीपिका की तारीफ भी हुई।
4 of 17
saif ali khan
- फोटो : amar ujala
सैफ अली खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को यह कहकर ठुकरा दिया था कि वो एक्टिव लवर ब्वॉय नहीं लगते। बाद में इस फिल्म ने शाहरुख को एवरग्रीन लवर व्बॉय बना दिया।
5 of 17
aamir khan and hrithik roshan
- फोटो : amar ujala
ऋतिक रोशन ने दिल चाहता में आमिर खान वाले किरदार को यह कहकर ठुकराया था कि वो मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करते। हालांकि आमिर भी मल्टी स्टारर फिल्में नहीं करते थे लेकिन उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी। फिल्म के हिट होने पर ऋतिक को अफसोस जरूर हुआ होगा।