सब्सक्राइब करें

Bollywood Films: हीरोइन के बिना बनाई गईं ये बॉलीवुड फिल्में, दमदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर किया राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
bollywood film without heroine dhamaal OMG Ferrari Ki Sawaari A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा में एक फिल्म बनाने की प्रक्रिया बहुत ही लंबी होती है। किसी भी फिल्म के किरदारों पर खास तौर पर ध्यान दिया जाता है। फिल्म के हीरोइन और हीरो ही दर्शकों के लिए खास किरदार होते हैं। कई वर्षों में महिला प्रधान और पुरुष प्रधान दोनों ही प्रकार की फिल्में बन रही हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनाई गई हैं, जिसे केवल दमदार कहानी के आधार पर बनाया गया है, उस फिल्म में हीरोइन की जरूरत महसूस नहीं हुई। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्हें बिना हीरोइन के बनाया गया है और उन फिल्मों ने बॉक्स पर अच्छी कमाई भी की...

Trending Videos
bollywood film without heroine dhamaal OMG Ferrari Ki Sawaari A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii
फरारी की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया

फरारी की सवारी
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'फरारी की सवारी' की। यह फिल्म शर्मन जोशी, बोमन ईरानी और ऋत्विक साहोरे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में कोई हीरोइन नहीं है। फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच भावनात्मक प्यार पर आधारित थी। साल 2012 में आई इस फिल्म ने फैंस को प्रभावित किया। 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ कमाए और सुपर हिट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film without heroine dhamaal OMG Ferrari Ki Sawaari A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii
आमिर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर
इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'आमिर'। राजकुमार गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आमिर' बिना किसी हीरोइन के फिल्माई गई थी। फिल्म में राजीव खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो एक मुस्लिम डॉक्टर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी आतंकवाद के विषय पर आधारित थी। राजीव जब मुंबई लौटते हैं तो वह एक रहस्य में कॉलर द्वारा आतंकवादी साजिश का शिकार होने लगते हैं। इस फिल्म की कहानी फैंस को खूब पसंद आई थी।
bollywood film without heroine dhamaal OMG Ferrari Ki Sawaari A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii
ओह माय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

ओएमजी
परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओ माय गॉड' यानी 'ओएमजी' भी इस लिस्ट में शामिल है। 'ओएमजी' भी बिना किसी हीरोइन के फिल्माई गई है। फिल्म की कहानी परेश रावल और अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की जुगलबंदी ने फिल्म की कहानी में जान डाल दी थी और उनकी दमदार अदाकारी ने फैंस का दिल जीता। फिल्म की कहानी एक नास्तिक पर आधारित है, जो प्राकृतिक आपदा के कारण अपनी दुकान गंवा बैठता है, जिसकी वजह वह भगवान को मानते हुए उन पर केस कर देता है। नास्तिक की भूमिका में परेश और भगवान की भूमिका में अक्षय कुमार नजर आए थे।

विज्ञापन
bollywood film without heroine dhamaal OMG Ferrari Ki Sawaari A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii
ए वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया

ए वेडनेसडे
फिल्म 'ए वेडनेसडे' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता। इस फिल्म में भी कोई हीरोइन नहीं थी। साल 2008 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 2006 में मुंबई ट्रेन में हुए बम ब्लास्ट पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अनुपम और नसीरुद्दीन की दमदार अदाकारी के कारण फिल्म में किसी अभिनेत्री की जरूरत महसूस नहीं हुई। साल 2013 में हॉलीवुड में भी इसकी रीमेक फिल्म बनाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed