भारत का इतिहास झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बहुत बड़ा कर्जदार है। वह आज का ही दिन है जब रानी लक्ष्मीबाई ने भारत देश की आजादी के लिए अंग्रेजी सरकार से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। सुभद्रा कुमारी चौहान की लिखी कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी' को बच्चे आज भी पूरे सुर में गाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रानी लक्ष्मीबाई को लेकर अब तक कई टीवी शो और फिल्मों का निर्माण भी हो चुका है जिनमें लक्ष्मीबाई बनकर कई अभिनेत्रियां नाम कमा चुकी हैं। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों और टीवी शोज के बारे में जानकारी देंगे।
इतनी बार परदे पर उतरीं 'खूब लड़ी मर्दानी वाली झांसी की रानी', पढ़िए मेहताब से कंगना तक की पूरी दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी की रानी (1953)
हिंदी सिनेमा के इतिहास में सर्वप्रथम 1953 में जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सोहराब मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म की रचना की थी। यह भारत की पहली फिल्म है जिसे पूरी तरह से टेक्नीकलर में बनाया गया था। सोहराब ने इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका के लिए अपनी पत्नी मेहताब का चुनाव किया था। इस फिल्म को अंग्रेजी में भी डब किया गया था जिसे वर्ष 1956 में 'द टाइगर एंड द फ्लेम' नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म को समीक्षकों से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। बताया जाता है कि मेहताब के अभिनय से दर्शक खुश नहीं थे।
झांसी की रानी (1990)
लंबे समय बाद रवि चोपड़ा ने अपने निर्देशन में रामगोविंद की लिखी हुई कहानी और पटकथा को दूरदर्शन के लिए बनाया। 13 भागों में बनी इस टीवी सीरीज में वर्षा उसगांवकर, गूफी पेंटल और गिरिजा शंकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस सीरीज में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार वर्षा ने निभाया है। डॉक्यूमेंट्री के रूप में बनी इस टीवी सीरीज को हिंदी और अंग्रेजी में ही बनाया गया था। यह सीरीज ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुई इसलिए इसकी बहुत कम जानकारी मौजूद है।
झांसी की रानी (2009)
जी टीवी के लिए बने इस शो में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली दो अभिनेत्रियां खूब मशहूर हुईं। रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मनु था इसलिए इस शो के निर्माताओं ने मनु के किरदार के लिए एक बाल कलाकार उल्का गुप्ता का चयन किया था। शो में धीरे धीरे जब रानी लक्ष्मीबाई बड़ी हुईं तो उनके किरदार को टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने निभाया। आज भी यह शो रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में कृतिका की बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई (2012)
राजेश मित्तल के निर्माण और निर्देशन में पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा भी पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा चुकी हैं। साल 2012 में आई इस फिल्म का मुहूर्त खुद तत्कालीन सांसद रामदास आठवले ने नारियल तोड़कर किया था। इस फिल्म में मीरा के साथ मिलिंद गुणाजी, सदाशिव अमरापुरकर, बॉब क्रिस्टो, टॉम ऑल्टर, आरव चौधरी आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।