फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films Emotional Scenes: बेहद भावुक हैं इन फिल्मों के आखिरी सीन, देखकर छलक पड़ी थीं दर्शकों की आंखें

Mon, 01 Apr 2024 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Films last Emotional Scenes kal ho naa ho rang de basanti Veer Zaara Bajrangi Bhaijaan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्म देखने के दौरान कई बार इंसान किसी सीन से खुद को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करता है। खुशी वाले दृश्य में दर्शक के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, कई बार कुछ दृश्यों को देख आंखों में आंसू तक आ जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आखिरी सीन ने ज्यादातर दर्शकों को रुला दिया।


Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर

Bollywood Films last Emotional Scenes kal ho naa ho rang de basanti Veer Zaara Bajrangi Bhaijaan
कल हो ना हो - फोटो : सोशल मीडिया
कल हो ना हो

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म कल हो ना हो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस खूबसूरत फिल्म को देखकर मजबूत दिल वाले इंसान की भी आंखे छलक सकती हैं, खासतौर पर फिल्म के आखिरी सीन में जब अमन (शाहरुख) बताता है कि वह नैना को खुद से दूर क्यों रख रहा था। 

Bollywood Films last Emotional Scenes kal ho naa ho rang de basanti Veer Zaara Bajrangi Bhaijaan
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती 

रंग दे बसंती की शुरुआत कुछ हल्की-फुल्की मौज-मस्ती के साथ होती है, लेकिन फिर कहानी में ऐसा मोड़ आता है कि दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। फिल्म का आखिरी सीन देखकर ज्यादातर लोग भावुक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Films last Emotional Scenes kal ho naa ho rang de basanti Veer Zaara Bajrangi Bhaijaan
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीर जारा

वीर जारा बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की प्रेम कहानी के बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। एक निर्दोष आदमी जो अपने प्यार के लिए जेल गया था, उसे आखिरकार अपनी प्रेमिका से मिलने का मौका मिलता है। फिल्म का यह आखिरी सीन देख ज्यादातर लोग रो दिए थे।

विज्ञापन
Bollywood Films last Emotional Scenes kal ho naa ho rang de basanti Veer Zaara Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान एक ऐसी फिल्म है जो आपको हंसाने के साथ रुलाती भी है। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक छोटी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की कहानी को बयां करती है।  फिल्म का आखिरी सीन काफी ज्यादा मार्मिक है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया था।
Vijay Deverakonda: 'लाइगर' की असफलता के बाद बदल गया विजय देवरकोंडा का व्यवहार? अब नहीं करेंगे यह काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed