फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' अकेली नहीं, बवाल के बाद मद्रास कैफे जैसी इन 4 फिल्मों के भी बदलने पड़े थे नाम

Sat, 20 Jan 2018 07:42 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Films That Got Into Trouble For Their Title
चौतरफा विवादों से घिरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई। इसके साथ ही इस विवादित फिल्म की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने 'पद्मावत' को किसी भी राज्य में बैन किए जाने पर सख्त एतराज जताते हुए 25 जनवरी को रिलीज किए जाने की मुहर लगाई। बावजूद इसके फिल्म का विरोध कर रहे हिंदुवादी संगठन करणी सेना के तेवर अभी नरम नहीं पड़े हैं।
Bollywood Films That Got Into Trouble For Their Title
25 जनवरी को करणी सेना ने भारत बंद करवाने की चेतावनी दी है। साथ ही उन सभी सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी किया जा रहा है, जहां ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। करणी सेना का ये विरोध समझ से परे है क्योंकि देश में फिल्मों को प्रमाणित करने वाली सबसे बड़ी संस्था सेंसर बोर्ड ने पहले ही फिल्म को पास कर दिया है। ये निर्माताओं की संवेदनशीलता ही मानी जाएगी कि लोगों की भावनाओं को ध्यान रखते हुए फिल्म का नाम तक बदल दिया गया।
Bollywood Films That Got Into Trouble For Their Title
संजय लीला भंसाली ने फिल्म का नाम पद्मावती से 'पद्मावत' कर दिया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब विवाद होने के बाद किसी फिल्म का नाम बदला गया। आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों पर जिसका टाइटल बदलने तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Films That Got Into Trouble For Their Title
शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बिल्लू बारबर का नाम बदलकर 'बिल्लू' रखना पड़ा। इरफान खान, लारा दत्ता स्टारर इस फिल्म के नाम को जातिसूचक करार देते हुए जाति विशेष ने जमकर विरोध किया। विवाद थमता ना देख टाइटल से बारबर हटाना पड़ा।
विज्ञापन
Bollywood Films That Got Into Trouble For Their Title
प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'आर...राजकुमार' की फिल्म का नाम पहले रैम्बो राजकुमार था। मगर जब हॉलीवुड के मेकर्स से इसकी अनुमति नहीं मिली तो मजबूरन शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का नाम बदलना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed