{"_id":"5d6683bb8ebc3e012c6512ce","slug":"bollywood-first-sex-simble-and-actress-item-girl-helen-relation-with-salman-she-faces-starvation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं हेलन, क्या है सलमान के साथ उनके रिश्ते का सच, कैसे बन गईं वो बॉलीवुड की 'महबूबा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं हेलन, क्या है सलमान के साथ उनके रिश्ते का सच, कैसे बन गईं वो बॉलीवुड की 'महबूबा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 28 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सिल्वर स्क्रीन पर 'हेलन' एक ऐसा नाम हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हेलेन को अगर पहली आइटम गर्ल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। भारतीय सिनेमा में आइटम सॉन्ग पर डांस करने की शुरुआत हेलन ने ही की थी। एंग्लो इंडियन हेलन जब तक फिल्मों में रहीं अपना स्टारडम बनाकर रखा। फिल्मों में तो आपने हेलन को खूब देखा होगा लेकिन आज हम आपको निजी जिंदगी की ऐसी असलियत बताएंगे जहां सिर्फ अंधेरा था।
Trending Videos
हेलेन
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, हेलन फिल्मी पर्दे पर थिरकती हुई सबका मन मोह लेती थीं। चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली हेलन की जिंदगी में सिर्फ मायूसी थी। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनकी मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली। इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया। लेकिन वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Helen
- फोटो : news18
वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी। इस दौरान प्रेग्नेंट हेलन का मिसकैरेज हो गया, जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था। उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई की मंजिल अभी दूर थी। इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं। हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली।
फाइल फोटो
19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म हावड़ा ब्रिज में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गईं। हेलन 60 के दशक की सेक्स सिंबल मानी जाने लगीं। हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं। बेहद सुंदर होने की वजह से वो छेड़छाड़ का शिकार भी होती थीं। 1957 में हेलन ने अपने 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली, लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। हेलन ने पीएन अरोड़ा से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे। हेलन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं। उनके पति इसी का फायदा उठाते थे। पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं।
विज्ञापन
helen
- फोटो : helen
यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया। पति को तलाक देने के बाद हेलन ने अकेले जिंदगी की जंग लड़ी। 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान हेलन के मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई। सलीम खान हेलन को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे। सलीम खान ने हेलन को फिल्में दिलाने में मदद की। लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनकी पत्नी सुशीला ने इस पर आपत्ति जताई। 1971 में हेलन ने अपनी मां और भाई-बहनों को हमेशा के लिए छोड़ दिया, क्योंकि उनकी मां अपने ही ड्राइवर के साथ भाग गई थी। उनकी मां का निधन 1986 में हो गया था। हेलन ने 1983 में फिल्मों से संन्यास ले लिया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस दिया। हेलन को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
