सब्सक्राइब करें

फिर बिना मेकअप के दिखाई दीं मलाइका, ये 5 सेलेब्स भी जब ऐसे आए सामने तो पहचानना था मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 28 Aug 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora to Anant Ambani girlfiend Radhika Merchant 6 Celebrities without makeup
Manyata Dutt, Malaika and Radhika - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले यह दोनों सितारे एक साथ मालदीव गए थे तो वहीं अब यह दोनों जर्मनी गए हैं। जर्मनी पहुंचते ही इन दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। कुछ तस्वीरों को दोनों ने इंस्टाग्राम तो कुछ को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस वकेशन के दौरान एक बार फिर से मलाइका ने अपनी बिना मेकअप तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की। हालांकि बिना मेकअप तस्वीर पोस्ट करते ही वह ट्रोल भी हो गईं। मलाइका से पहले कई अभिनेत्रियां बिना मेकअप तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। जानिए कौन सी 5 नामी हस्तियां हाल ही में बिना मेकअप नजर आईं। 

Trending Videos
Malaika Arora to Anant Ambani girlfiend Radhika Merchant 6 Celebrities without makeup
Manyata Dutt with children - फोटो : twitter

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता (Manyata Dutt) हाल ही में दोनों बच्चों के साथ डिनट डेट पर गई थीं। खास बात है कि मान्यता के साथ संजय दत्त नहीं थे वह खुद ही बेटे और बेटी को लेकर डिनर पर गई थीं। सामने आई तस्वीरों में मान्यता और बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि तस्वीरों में मान्यता बिना मेकअप दिखीं। कैमरा देखते ही मान्यता ने बच्चों के साथ मीडिया को पोज दिए और आगे बढ़ गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora to Anant Ambani girlfiend Radhika Merchant 6 Celebrities without makeup
Radhika Merchant spotted at clinic - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आकाश अंबानी (Aakash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी की एक-एक तस्वीर में अंबानी खानदान के साथ नजर आईं राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राधिका को अनंत अबानी की गर्लफ्रेंड कहा जाता है। ईशा अंबानी की तरह राधिका भी अपने ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में राधिका अपने कुत्ते के साथ मुंबई के बांद्रा में स्थित पेट क्लीनिक के बाहर दिखी थीं। राधिका ने जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही बालों को बांध रखा था जिसमें वह सुंदर लग रही थीं। खास बात है कि तस्वीरों में राधिका बिना मेकअप नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें:- बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड, बांद्रा में क्लीनिक के बाहर हुईं स्पॉट

Malaika Arora to Anant Ambani girlfiend Radhika Merchant 6 Celebrities without makeup
Mahira Khan - फोटो : instagram

इस कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं। माहिरा खान किंग खान के साथ 'रईस' (Raees) फिल्म में नजर आ चुकी हैं। 'रईस' (Raees) फिल्म साल 2017 में आई थी। इस फिल्म से माहिरा ने हिंदी सिनेमाजगत में कदम रखा। माहिरा खान ने बिना मेकअप वाली इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए माहिरा ने लिखा था- 'नो फिल्टर।'  

यह भी पढ़ें;- शाहरुख के साथ काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शेयर की बिना मेकअप तस्वीर, पहचानना मुश्किल

विज्ञापन
Malaika Arora to Anant Ambani girlfiend Radhika Merchant 6 Celebrities without makeup
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर खान ने भी कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर बिना मेकअप तस्वीर साझा की थी। करीना ने यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह सैफ और तैमूर के साथ घूमने गई थीं। हालांकि करीना को बिना मेकअप तस्वीर पोस्ट करते ही ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा था- 'हां, अब उम्र हो गई है।', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था- 'हे भगवान... भयानक'। एक अन्य ने लिखा था - 'भयानक चेहरा'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed