पहली बार पति संग दिवाली मनाएंगी बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं, एक की अभी हुई है शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस कड़ी में पहला नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। अनुष्का शर्मा ने पिछले साल विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से इटकी में शादी कर ली। बाद में अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान यह दोनों कपल्स बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। शादी के बाद दोनों ने मुंबई और दिल्ली में अपनी शादी की ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट कोहली के साथ ससुराल में दीवाली सेलिब्रेट करेंगी।
वही इस लिस्ट में दूसरा नाम सोनम कपूर का है। सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड झूमता हुआ नजर आया था। वहीं कई दिनों तक इनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। वहीं बॉलीवुड की इस फैशन आइकन की भी यह ससुराल में पहली दीवाली होगी।
तीसरा नाम नेहा धूपिया और अंगद बेदी का है। नेहा ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद से अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। वहीं नेहा की भी यह शादी के बाद पहली पति संग पहली दीवाली है। नेहा अभी मां बनने वाली हैं, इसके साथ ही यह दिवाली उनके लिए और भी खास है। वह भी पहली बार ससुराल में दीवाली मनाएंगी।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। शादी के बाद युविका की यह पहली दीवाली है। जाहिर है यह दोनों लव बर्ड्स अपनी इस पहली दीवाली को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करने वाले भी होंगे। हैं। युविका चौधरी अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।