फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख बोले- मां-बाप को बहुत जल्दी खोया है मैंने, 'सलमान भाई से बढ़कर क्या हो सकता है'

Sun, 04 Nov 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan says best way to describe salman that is bhai only
shahrukh khan - फोटो : Screengrab

बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख और सलमान खान की दोस्ती की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। इसका सबूत है कि दोनों का किसी इवेंट में एक साथ होना और साथ में नाचना। साथ ही एक-दूजे की फिल्म में कैमियो रोल करना। लेकिन शाहरुख ने दोस्ती का एक कदम और बढ़ाते हुए सल्लू के लिए बड़ी बात कह डाली है...तो आइए जानते हैं आखिर क्या कह गए किंग खान..

shahrukh khan says best way to describe salman that is bhai only
सलमान खान और शाहरुख खान

'किसी के लिए भाई से बढ़कर क्या हो सकता है और मेरी तरह जो बहुत पहले ही अपने मां-बाप खो चुका हो, मेरे लिए सलमान भाई को समझाने के लिए इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता था।' शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बात खुद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने सल्लू भाई के लिए अपने ट्विटर पर लिखी हैं। शाहरुख के इस ट्वीट से साफ झलकता है कि अब सलमान के सहारे ही बॉलीवुड में और टिका जा सकता है। 

shahrukh khan says best way to describe salman that is bhai only
shahrukh, salman and rani

आपको बता दें कि जहां शाहरुख का करियर दांव पर लगा हुआ है वहीं सलमान की झोली में एक से एक बड़े बजट की फिल्में शुमार हैं। गौरतलब है कि भारत, वॉन्टेड 2, दबंग  3 और किक 2 के लिए सलमान का दो साल का शिड्यूल तय हो चुका है। ऐसे में शाहरुख के पास जीरो के अलावा कोई फिल्म नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि शाहरुख फिल्म सैल्यूट के लिए पहली च्वाइस माने जा रहे हैं लेकिन इस पर अभी बादल साफ नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan says best way to describe salman that is bhai only
शाहरुख खान

बता दें कि ट्विटर पर शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैन्स को उनसे सवाल-जवाब करने का मौका दिया था जिसमें सलमान खान के एक फैन ने शाहरुख के सामने ये सवाल रखा था कि 'आप सलमान को एक लाइन में समझाने की कोशिश कीजिए।' सल्लू के फैन के सवाल पर शाहरुख ने ऐसा भावुक जवाब दिया कि फैन्स भी इमोशनल हो गए। दरअसल ये वहीं सवाल है जिसपर शाहरुख ने सलमान खान को इज्जत दी है।


विज्ञापन
shahrukh khan says best way to describe salman that is bhai only
शाहरुख खान

शायद ही आपको पता हो कि शाहरुख खान फिल्म जीरो के ट्रेलर लांच पर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म जीरो पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। क्योंकि आनंद एल राय ने कटरीना और सलमान को फिल्म स्टोरी सुनाई थी। इसके बाद सलमान का भी बयान आया कि 'यही वो स्टोरी जो मुझे सुनाई गई थी लेकिन इत्तेफाक देखिए जब मैंने इस फिल्म के लिए हां कहा तो शाहरुख तय हो चुके थे मगर मैंने इस फिल्म का हिस्सा होने की बात कही जो एक गाने में मैं नजर आऊंगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed