बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं हिंदी फिल्मों में कई ऐसी अभिनेत्रियां आई हैं जो भारत में पैदा तो नहीं हुईं, लेकिन यहां आकर उन्होंने खूब नाम कमाया। इनमें से कई अभिनेत्रियां पड़ोसी मुल्कों से आई हैं तो कुछ यूरोपीय देशों से भी, ऐसे में इस पैकेज में हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो विदेशी हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपना सिक्का जमाया।
हेलन से कटरीना कैफ तक, 'विदेशी' हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलन
हेलन का पूरा नाम हेलन रिचर्डसन है। वो म्यांमार (तब बर्मा) में पैदा हुई थीं और फिर भारत आईं। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उनका परिवार भारत में आ गया था। हेलन ने पहले कुछ फिल्मों में कोरस डांसर का काम किया। फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' से उन्हें कामयाबी मिली और ये गाना बेहद मशहूर हुआ। शोले, डॉन, तीसरी मंजिल जैसी कई फिल्मों में उन पर फिल्माए गाने सुपरहिट रहे।
कटरीना कैफ
ब्रिटेन से आईं कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है, उनकी शुरुआत भले ही बूम जैसी फ्लॉप फिल्म हुई हो लेकिन जल्द ही नमस्ते लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, धूम-3 और जब तक है जान जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने सफलता का स्वाद चखा।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस के पिता श्रीलंकाई हैं और मां मलेशिया की, जैकलीन 2006 की 'मिस यूनिवर्स श्रीलंका' बनीं। इसके बाद जैकलीन ने अपने करियर की शुरुआत की 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अलादीन' के साथ। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिर 'रेस 2', 'मर्डर- 2', 'हाउसफुल- 3' और 'किक' जैसी फिल्मों से जैकलीन को सफलता मिली।
नरगिस फाकरी
नरगिस के पिता पाकिस्तानी हैं और मां चेक रिपब्लिक की, नरगिस ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' के साथ हिन्दी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई। रॉकस्टार के बाद नरगिस 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो' और 'ढिशुम' जैसी फिल्मों में नजर आईं।