फिल्मी गलियारों में अक्सर कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलते रहते हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े इन किस्सों के बारे में जानने के लिए दर्शक भी काफी बेताब रहते हैं। फिल्मी सितारों के जीवन में लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौक भी जाएंगे। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज बात करेंगे मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपक चिखलिया के जीवन से जुड़े उस पहलू के बारे में जब लोग उन्हें भगवान समझ बीमार बच्चे उनके पैरों में रख देते थे।
Bollywood Gossips: जब ‘सीता’ को भगवान समझ पैरों पर बीमार बच्चे रख देते थे लोग, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा
फिल्मी गलियारों में अक्सर कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलते रहते हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े इन किस्सों के बारे में जानने के लिए दर्शक भी काफी बेताब रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदर्शन का मशहूर पौराणिक कार्यक्रम रामायण देश का इकलौता ऐसा शो है, जिससे तीन पीढ़ियों ने ना सिर्फ पसंद किया बल्कि बड़े शौक से देखा है। लोगों को एक साथ लाने वाला यह शो आज भी देश में इतना लोकप्रिय है कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए इस शो को फिर से शुरू किया गया था। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें नजर आए कलाकारों की अदाकारी से दर्शक ने प्रभावित हुए थे कि उन्हें असल में भगवान मानने लगे थे।
खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे अरविंद त्रिवेदी, जानें एक्टर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
सीरियल में नजर आए कलाकार अक्सर ऐसे वाक्यों का जिक्र कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने यह बताया कि कैसे लोग उन्हें भगवान समझ तरह-तरह की चीजें करते थे। इसी क्रम में शो में सीता के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में साझा किया था कि कैसे लोग उन्हें असल में भगवान समझ बीमार बच्चों को उनके पैरों में लाकर रख देते थे। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह इस दौरान ऐसे हालातों का सामना कैसे किया करती थीं। तो चलिए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।
फैंस को रास नहीं आया दीपिका चिखलिया का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, कमेंट कर कहा- कलयुग की सीता
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया था कि शो में राम सीता का किरदार निभाने के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब लोग उन्हें असल में भगवान समझ बैठते थे। इतना ही नहीं कई बार तो लोग अपने बच्चों के बीमार होने या फिर जन्मदिन पर उन्हें उनके पैरों में लाकर रख दिया करते थे, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि वह साक्षात राम-सीता हैं और उनके आशीर्वाद से बच्चों की जिंदगी में बदलाव हो जाएगा।
पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे 'राम', जानें अरुण गोविल को कैसे मिला था यह रोल
अभिनेत्री ने बताया कि लोग हमें भगवान समझने लगे थे। वह हमें देखते ही पैर छूते थे और बेहद आदर से बात किया करते थे। यहां तक कि कई लोग तो हमें भगवान समझ हमसे नजर झुका कर बात किया करते थे। लेकिन जब हमारे साथ यह चीजें होती तो मैं लोगों से यही कहती थीं कि कृपया आप ऐसा ना करें क्योंकि हम सिर्फ कलाकार हैं। हम किसी को गुमराह नहीं करना चाहते। हमने अच्छी अदाकारी की है, इसलिए हम आपको पसंद आ रहे हैं।
सिगरेट पीने की तलब के कारण अरुण गोविल को पड़ीं गालियां, जानें 'राम' से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा