फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: अमिताभ नहींं इस एक्टर के लिए लिखा था ‘डॉन’ का यह मशहूर गाना, 15 पान चबाकर किया था डांस

Tue, 04 Oct 2022 06:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 04 Oct 2022 06:24 PM IST
सार

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है।

विज्ञापन
Bollywood Gossips amitabh bachchan don Khaike Paan Banaras Wala originally written for Devanand banarasi babu
Bollywood Gossips - फोटो : Social media

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अमर उजाला ने एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स की शुरुआत की है, जिन्हें पढ़कर आप न सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इस खास सीरीज की छठवीं कड़ी में पेश है बॉलीवुड के मशहूर गीत ‘खइके पान बनारस वाला’ से जुड़ा एक अनसुना किस्सा- 

Bollywood Gossips amitabh bachchan don Khaike Paan Banaras Wala originally written for Devanand banarasi babu
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी है, जिनके गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन इन्हीं फिल्मों में से एक है, जिसके गाने, कहानी और किरदार आज भी लोगों के जेहन में मौजूद है। इसका एक मशहूर गाना खईके पान बनारस वाला आज भी कहीं बज जाए तो लोग अपने आप ही थिरकने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ के ऊपर फिल्माया गया यह गाना असल में उनके लिए कभी लिखा ही नहीं गया था। हैरान करने वाला यह किस्सा अपने जमाने के मशहूर अभिनेता देवानंद से भी जुड़ा है।

Amitabh Bachchan: 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी

Bollywood Gossips amitabh bachchan don Khaike Paan Banaras Wala originally written for Devanand banarasi babu
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

किशोर कुमार की आवाज में गाया गया यह गाना असल में देवानंद की एक फिल्म से लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे फिल्म डॉन में इस्तेमाल किया गया। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने एक बार जानकारी दी थी कि उनका यह गाना डॉन फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद शूट किया गया था। असल में यह गाना देवानंद की फिल्म बनारसी बाबू के लिखा गया था, लेकिन इस फिल्म में गाने को कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया। ऐसे में बाद में इसे अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का हिस्सा बनाया गया और बाद में यह गाना सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल हो गया।

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई विक्रम वेधा, पांच दिनों में महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips amitabh bachchan don Khaike Paan Banaras Wala originally written for Devanand banarasi babu
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

इस गाने से एक और दिलचस्प किस्सा जुड़ा हुआ है। दरअसल गाने को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार इसे इतना परफेक्शन के साथ गाना चाहते थे कि उन्होंने गाना गाने के लिए पान मंगाया और गाते समय उसे खाया भी। इतना ही नहीं गाने में अपनी आवाज को नेचुरल दिखाने के लिए किशोर दा ने रिकॉर्डिंग के दौरान प्लास्टिक शीट पर पान को थूका भी था। वहीं, गाने में नजर आए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इसमें खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए काफी पापड़ बेले। यही नहीं गाने को शूट करने के लिए बिग बी को दर्द का सामना तक करना पड़ा था।

KBC 14: केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति! 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब देकर शाश्वत गोयल ने जीती इतनी धनराशि

विज्ञापन
Bollywood Gossips amitabh bachchan don Khaike Paan Banaras Wala originally written for Devanand banarasi babu
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

दरअसल, जब इस गाने की शूटिंग शुरू हुई तो अमिताभ बच्चन ने 15-16 पान चबा डाले थे। अभिनेता चाहते थे कि उनके होठों पर पान जैसा लाल रंग ही आए। ऐसे में अपने अभिनय को नेचुरल दिखाने के लिए उन्होंने 15-16 पान खा लिए। नतीजतन पान में मौजूद चूने की वजह से उनका मुंह छिल गया, जिसके बाद उन्हें कई दिन तक दर्द सहना पड़ा था। फिल्म की बात करें तो साल 1978 में आई डॉन में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म में जीनत अमान, प्राण, मैकमोहन, ओम शिवपुरी समेत कई दिग्गज कलाकार भी दिखाई दिए थे। यह फिल्म अपने दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी।

Adipurush Teaser Controversy: हे राम! महज 100 सेकंड के टीजर में दिखीं विवाद की 10 वजहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed