फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: जब शाहरुख को देखते ही उल्टी कर देती थीं फराह, जानें क्यों हुई थी ऐसी हालत

Wed, 12 Oct 2022 01:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 12 Oct 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Gossips Farah Khan used to vomit after watching Shahrukh abs in song Dard A Disco FIilm Om Shanti
शाहरुख-फराह - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख खान बॉलीवुड के 'बादशाह' कहे जाते हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में कदम रखे 30 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक शाहरुख ने कई हिट फिल्में दीं। इस लिस्ट में साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और फैंस को शाहरुख खान संग उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद आई थी। दोनों के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके अलावा, इस फिल्म में लोगों ने जो नोटिस किया, वो था किंग खान का शर्टलेस होना... शाहरुख की किलर बॉडी देख लड़कियां पागल हो गई थीं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फराह खान जब भी शाहरुख को शर्टलेस देखती थीं उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो जाती थीं। आइए आपको इसके पीछे की मजेदार वजह बताते हैं।  

Bollywood Gossips Farah Khan used to vomit after watching Shahrukh abs in song Dard A Disco FIilm Om Shanti
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'ओम शांति ओम' का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म के आखिर में गाना 'दर्द ए डिस्को' था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की पूरी शूटिंग होने के बाद ही इस गाने को शूट किया गया था। शाहरुख ने इस गाने में शानदार डांस के साथ अपनी सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी भी दिखाई थी, जिसे बनाने के लिए अभिनेता ने खूब पसीना बहाया था। इस पूरे गाने में किंग खान शर्टलेस थे और अगर किसी शॉट में वह शर्ट पहने दिखे थे तो वो ऐसी थी, जिससे उनकी पूरी बॉडी फ्लॉन्ट हो रही थी। उन दिनों शाहरुख की बॉडी की जमकर तारीफ हुई थी। फैंस के लिए भी यह किसी तोहफे से कम नहीं था।

यह भी पढ़ें:- Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला
 

Bollywood Gossips Farah Khan used to vomit after watching Shahrukh abs in song Dard A Disco FIilm Om Shanti
farah khan - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस गाने की शूटिंग के दौरान जब-जब शाहरुख शर्टलेस होते थे तब-तब फिल्म की निर्देशक फराह खान उल्टी कर देती थीं। इस बारे में खुद फराह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। फराह ने बताया था कि जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब वह प्रेग्नेंट थीं। 'दर्द ए डिस्को' गाने के शूट के दौरान जब भी वह शाहरुख को देखती थीं तब उन्हें उल्टी हो जाती थी। उन्होंने कहा था, 'इस गाने की शूटिंग के दौरान जब भी शाहरुख अपनी शर्ट उतारता था मुझे अचानक ही उल्टी शुरू हो जाती थी। तब मैं हमेशा मेरे पास रखी बाल्टी में उल्टी करती थी।

यह भी पढ़ें:- Bollywood Gossips: जब राजेश खन्ना की इस हरकत से परेशान हो गए थे महमूद, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips Farah Khan used to vomit after watching Shahrukh abs in song Dard A Disco FIilm Om Shanti
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा था, 'मैं सेट पर हमेशा ही अपने पास एक बाल्टी रखती थी। मुझे देखकर हर किसी को ऐसा ही लगता था कि मैं शाहरुख को देखकर उल्टी कर रही हूं। लेकिन मैंने शाहरुख को पहले ही बता दिया था कि यह उसकी बॉडी की वजह से नहीं है। गाने में शाहरुख की बॉडी शानदार थी।' बता दें कि शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखा गया है। फराह कई बार शाहरुख को गिफ्ट में लग्जरी कार भी दे चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed