{"_id":"635a63813c167304ca796d9d","slug":"bollywood-gossips-when-sick-person-healthy-by-touch-of-yudhishthira-interesting-kissa-about-gajendra-chauhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: जब धर्मराज युधिष्ठिर के हाथ लगाने से ठीक हो गया बीमार शख्स! जानें ये दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: जब धर्मराज युधिष्ठिर के हाथ लगाने से ठीक हो गया बीमार शख्स! जानें ये दिलचस्प किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड हो या फिर छोटा पर्दा इस पर हर दिन कोई नई कहानी बुनी जाती है। कई बार पर्दे के पीछे की दुनिया में भी बड़े दिलचस्प किस्से बन जाते हैं, जिनको जानने के बारे में दर्शक भी काफी उत्सुक रहते हैं। इस सीरीज में हम सितारों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से कहानियों के बारे में बताते हैं। आज बीआर चोपड़ा की महाभारत के अभिनेता गजेंद्र चौहान से जुड़ा ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा है, जिसे उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया था।
2 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
महाभारत हो या फिर रामाणय उस समय में टीवी पर दिखाए जाने वाले धार्मिक धारावाहिकों के किरदारों के साथ दर्शक इतनी गहराई से जुड़े हुए थे कि वह कलाकारों को असल जिंदगी में भी श्रद्धा भाव से देखते थे। ऐसा ही कुछ भाव लोगों के मन में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान को लेकर भी था। अभिनेता ने सीरियल की सफलता को लेकर इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था।
3 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
गजेंद्र चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान बात करते हुए कहा था कि उस समय में बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर राजनेताओं द्वारा भी उन्हें आमंत्रित किया जाता था। एक किस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार मेरे घर की घंटी बजी। जब मैंने दरवाजा खोला तो बाहर एक सज्जन खड़े थे और रो रहे थे। उन्होंने बताया कि वह कलकत्ता से आए हैं और उनके पिता बहुत बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गजेंद्र चौहान
- फोटो : social media
गजेंद्र चौहान ने आगे बताया कि बाहर ही एक एंबुलेंस भी थी, जिसमें शख्स के पिता थे। उन सज्जन ने अपने पिता के सिर पर हाथ रखने की गुजारिश की ताकि वह ठीक हो जाएं या फिर अगर ठीक न भी हों तो कम से कम उन्हें इस बात की संतुष्टि रहेगी कि धर्म राज युधिष्ठिर ने उन्हें स्पर्श किया।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता गजेंद्र चौहान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गजेंद्र चौहान ने कहा कि यह सब सुनकर मुझे काफी अजीब लगा और झोड़ी झिझक भी हुई लेकिन उनके बार-बार गुजारिश करने पर मैं मान गया और उनके पिता से मिलकर उनके सिर पर हाथ रखा। अभिनेता ने यह भी बताया कि, किस्मत से वह कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद बिल्कुल स्वस्थ भी हो गए, जिसके बाद उन्होंने बार-बार मेरा एहसान माना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।