फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ये फिल्में तोड़ पाएंगी 190 करोड़ का चैलेंज

Mon, 12 Sep 2016 06:00 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
bollywood have 190 crore challenge ahead

बॉलीवुड की फिल्में अब 200, 300 करोड़ रुपये कमा रही हैं। 2016 खत्म होने में ज्यादा समय नहीं है और इस साल सुल्तान के बाद सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म हॉलीवुड की 'द जंगल बुक' है। सवाल यह कि आने वाले दिनों में क्या कोई फिल्म नन्हें मोगली के 190 करोड़ के करिश्मे से आगे निकल पाएगी? आइए नजर डालते हैं। सुल्तान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 300 करोड़ रुपये और अन्य देशों से हुई कमाई जोड़ें तो आंकड़ा 420 करोड़ रुपये है।



भारत में कमाई के मामले में सुल्तान 2016 में अब तक अव्वल है जबकि दूसरी सबसे कामयाब फिल्म है हॉलीवुड की 'द जंगल बुक' जिसने देश में कुल 190 करोड़ रुपये से अधिक कमाए। यह हॉलीवुड की कड़ी चुनौती की बड़ी नजीर है। तीन दिनों के बिजनेस वाले दौर में 'द जंगल बुक' सिनेमाघरों में 100 दिनों से ज्यादा टिकी। यूं तो अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट और रुस्तम हिट रहीं लेकिन इनका कलेक्शन मोगली की कहानी से कम है। ऋतिक रोशन ने मोहेंजो दारो में बेहद निराश किया।

शुक्रवार को रिलीज हो रही 'पिंक' और 'राज रीबूट' से लेकर आखिर में 23 दिसंबर को आ रही 'दंगल' तक करीब दर्जन भर ऐसी फिल्में हैं जिनके लिए दर्शक उत्सुक होंगे। इन सब से मोटी कमाई की उम्मीद तो नहीं हो सकती लेकिन फिर भी पांच फिल्में ऐसी हैं जिनके सामने 190 करोड़ कलेक्शन का चैलेंज रहेगा। एक नजर इन फिल्मों पर-

आखिरी 5 बड़ी बजट की फिल्में क्या तोड़ पाएंगी 190 करोड़ का चैलेंज

bollywood have 190 crore challenge ahead
एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (30 सितंबर)
निर्देशक : नीरज पांडे
सितारे : सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पटानी

यह भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। मध्यमवर्गीय परिवार का बच्चा कैसे जज्बे, जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शिखर पर पहुंचता है। मैदान पर धोनी के करिश्माई प्रदर्शन के साथ इसमें उनके निजी जीवन के दो प्रेम प्रसंग भी होंगे। टीम में धोनी के सीनियरों से विवाद भी फिल्म में देखे जा सकेंगे। यह हिंदी की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है मगर लागत पर निर्माता-निर्देशक चुप हैं। बीते दो साल में बड़े घाटे उठाने वाले निर्माता स्टूडियो फॉक्स स्टार के लिए यह भारत में जमे रहने की आखिरी उम्मीद जैसी है। 
चुनौती- मैदान में धोनी को देखने वाले सिनेमाघरों में कितने आएंगे? वहीं सुशांत भी अभी तक कोई बड़ा करिश्मा नहीं दिखा सके हैं। 
एक्सपर्ट राय- ट्रेलर एक्साइटिंग है। निर्देशक नीरज पांडे का रिकॉर्ड उम्दा है। अतः उनसे अच्छी फिल्म की उम्मीद की जा सकती है।

आखिरी 5 बड़ी बजट की फिल्में क्या तोड़ पाएंगी 190 करोड़ का चैलेंज

bollywood have 190 crore challenge ahead
मिर्जिया (7 अक्टूबर)
निर्देशक : राकेश ओमप्रकाश मेहरा
सितारे : हर्षवर्द्धन कपूर, सैयामी खेर

मिर्जिया भारतीय लोक जीवन की धरोहर मिर्जा साहिबा की प्रेमकथा का प्राचीन और मॉडर्न मिक्स्ड संस्करण है। पर्दे पर कहानियों के एक-दूसरे में गुंथे हुए दो समानांतर ट्रेक दर्शकों को दिखेंगे। रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग जैसी कामयाब फिल्मों के बाद मेहरा एक बार फिर सिनेमाई भव्यता के साथ आ रहे हैं। राइटर गुलजार फिल्म से पंद्रह साल बाद स्क्रिप्ट समेत लौटे हैं। यहां गीत भी उनके हैं। उनकी कलम के मुरीद फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्द्धन फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। यह अलग आकर्षण है।
चुनौती- बड़े बजट के साथ कुछ नए चेहरे। बड़े सितारे का अभाव रहने के कारण फिल्म को तूफानी प्रमोशन की जरूरत।
एक्सपर्ट राय - प्रेम कहानियां नए चेहरों के साथ हिट होती रहीं हैं। दर्शक नए-नवेलों की गलतियां माफ भी कर देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी 5 बड़ी बजट की फिल्में क्या तोड़ पाएंगी 190 करोड़ का चैलेंज

bollywood have 190 crore challenge ahead
शिवाय (28 अक्टूबर)
निर्देशक : अजय देवगन
सितारे : अजय देवगन, सायशा सैगल

नाम से ही तय है कि फिल्म का नायक भगवान शिव की तरह भोला है तो गुस्सा आने पर तांडव भी करता है। अजय देवगन की यह महत्वाकांक्षी फिल्म है। वह एक्टर के साथ-साथ राइटर-निर्माता-निर्देशक भी हैं। इसमें बेहतरीन लोकेशन हैं और तकनीक पर खूब खर्च करके हॉलीवुड अंदाज में इसे बनाया गया है। बर्फीली ऊंची चोटियों के साथ एक्शन से भरपूर ट्रेलर दर्शक देख चुके हैं। अजय कह रहे हैं कि इमोशन भी अच्छा खासा है। मुहूर्त से ट्रेलर लॉन्चिंग तक प्रमोशन में अजय खुद सजग दिखे। रिलीज से पहले ही उन्होंने फिल्म फैन्स को समर्पित कर दी है।
चुनौती- नेगेटिव पब्लिसिटी से बचना। भारी बजट। ऐ दिल है मुश्किल से सामना। निर्देशक के रूप में अजय की परीक्षा।
एक्सपर्ट राय- अजय की फैन फॉलोइंग है। ऐक्शन और इमोशन उनकी यूएसपी है। कंट्रोवर्सी से उन्हें नुकसान नहीं।
विज्ञापन

आखिरी 5 बड़ी बजट की फिल्में क्या तोड़ पाएंगी 190 करोड़ का चैलेंज

bollywood have 190 crore challenge ahead
ऐ दिल है मुश्किल (28 अक्टूबर)
निर्देशक : करण जौहर
सितारे : रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, फवाद खान

क्या इसमें हिंदू-मुस्लिम/भारत-पाकिस्तान के समीकरण हैं? हॉवर्ड की इंडिया कॉन्फ्रेंस में किरदारों का परिचय करण ने कुछ इस रूप में कराया था कि रणबीर हिंदू लड़के अयान के रोल में हैं। अनुष्का मुस्लिम लड़की अलीजा हैं। ऐश्वर्या का नाम सबा तरियार खान है। फवाद खान, इमरान अब्बास की भूमिका में हैं। अब्बास अनुष्का के ब्वॉयफ्रेंड बने हैं। केंद्र में रणबीर-ऐश्वर्या की लव स्टोरी है। चर्चाओं के बाजार में सवाल यह भी है कि क्या रणबीर फिल्म में गे का रोल निभा रहे हैं? इस मैच्योर लव स्टोरी के तार फिलहाल उलझे हुए हैं।
चुनौती- रणबीर और ऐश्वर्या करियर के अच्छे दौर में नहीं। दीवाली पर रिलीज होने वाली अकेली फिल्म नहीं।
एक्सपर्ट राय- टक्कर से कलेक्शन पर थोड़ा फर्क पड़ता है पर बड़े त्योहारी माहौल में दो फिल्में एडजस्ट कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed