फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: पर्दे पर इन हीरो की खलनायकी देख लोग भूले गुजरे जमाने के विलेन, नेगेटिव रोल से खूब बटोरीं सुर्खियां

Fri, 03 Mar 2023 09:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 03 Mar 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Heroes who Played villain role Akshay Kumar Saif Ali Khan Shah Rukh Khan ranveer singh Sanjay Dutt
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी दुनिया में सभी कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हैं। कोई हीरो बनकर तो कोई विलेन बनकर। वैसे तो 70-80 के दशक में ज्यादातर कलाकार इंडस्ट्री में हीरो बनने का सपना लेकर आते थे। उस दौर में हीरो का किरदार निभाने वाले अभिनेता कभी विलेन के रूप में नहीं आना चाहते थे। वह मानते थे कि विलेन के किरदार से उनका करियर नहीं बन पाएगा और उनकी हीरो की छवि खराब हो जाएगी, लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं है। आज के समय में अभिनेता अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं और अपने आप को हर एक किरदार में उतारने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे हैं, जो सफल हीरो हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और गुजरे जमाने के खलनायकों को भी मात दे दी। चलिए जानते हैं उन हीरो के बारे में, जिन्होंने खलनायक का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं।

Bollywood Heroes who Played villain role Akshay Kumar Saif Ali Khan Shah Rukh Khan ranveer singh Sanjay Dutt
शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। किंग खान बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो की पहचान रखते हैं। फिल्म 'पठान' में उन्होंने एक्शन हीरो का किरदार निभाया। वह कई फिल्मों में विलेन के किरदार में भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। 'डर', 'बाजीगर', 'अंजाम' जैसी फिल्मों में किंग खान के विलेन के रोल को देख आप भी खौफ में आ जाएंगे। विलेन बनकर भी शाहरुख फिल्मों के केंद्र बिंदु रहे थे।

Sri Movie: श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Bollywood Heroes who Played villain role Akshay Kumar Saif Ali Khan Shah Rukh Khan ranveer singh Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
इस लिस्ट में अगला नाम संजय दत्त का आता है। संजय ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया है। उन्होंने 'खलनायक' में अपने नेगेटिव रोल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इसके अलावा वह 'वास्तव', 'जंग', 'मुसाफिर' जैसी कई फिल्मों में विलेन बने। अग्निपथ में 'कांचा चीना' के रोल से उन्होंने दर्शकों के दिल में डर पैदा कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने साउथ की फिल्म 'केजीएफ 2' में भी 'अधीरा' के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर के मालिक, कपिल शर्मा को ठहराया 'सेल्फी' फ्लॉप होने का जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Heroes who Played villain role Akshay Kumar Saif Ali Khan Shah Rukh Khan ranveer singh Sanjay Dutt
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
सैफ अली खान भी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सफल हीरो होने के साथ साथ विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। उन्होंने कई फिल्मों में रोमांटिक हीरो का रोल निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं, वह कई बार नेगेटिव रोल से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वह 'ओमकारा', रंगून' और 'तान्हा जी' में नेगेटिव रोल में नजर आए हैं।

Bollywood Film: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया होली का रंगीन मिजाज, दिखा महबूब के प्यार का सच्चा रंग

विज्ञापन
Bollywood Heroes who Played villain role Akshay Kumar Saif Ali Khan Shah Rukh Khan ranveer singh Sanjay Dutt
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी से लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रणवीर सिंह ने 'पद्मावत' में खूंखार खलनायक का किरदार निभाया था। इस किरदार को देख लोग भी खौफ में आ गए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल निभाकर यह साबित किया कि वह गुजरे जमाने के खलनायकों को भी टक्कर दे सकते हैं। इस फिल्म का रिलीज से पहले विरोध हो रहा था, लेकिन जब यह पर्दे पर आई तो रणवीर के किरदार 'अलाउद्दीन खिलजी' के सब दीवाने हो गए।

Ranbir Kapoor: सोशल मीडिया से क्यों दूर रहते हैं रणबीर कपूर, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed