{"_id":"648b62da553b4a67e2029e8a","slug":"bollywood-heroes-who-turned-villain-in-south-movies-from-sanjay-dutt-to-arjun-rampal-2023-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actors: साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
हिंदी सिनेमा का व्यापक स्तर समय के साथ नए-नए अवसर लेकर आ रहा है। इंडस्ट्री में अब बॉलीवुड सितारे साउथ तो साउथ के सितारे हिंदी में अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सिनेमा के फिल्ममेकर भी दूसरी भाषा की फिल्मों को बनाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर एटली जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ हिंदी में अपना डायरेक्शनल डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, इस आर्टिकल में आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर दक्षिण में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है।
2 of 6
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म 'अग्निपथ' में खलनायक कांचा चीना का किरदार निभाकर लोगों के रोंगटे खड़े करने वाले एक्टर संजय दत्त ने साउथ की फिल्म में भी विलेन बनकर अपना जलवा बिखेरा है। टॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ने खूंखार खलनायक अधीरा का किरदार निभाया था। एक्टर को इस किरदार में काफी पसंद किया गया। हिंदी सिनेमा के फैंस तो संजय की एक्टिंग के मुरीद हुए ही, वहीं एक्टर के इस रोल से उनकी साउथ में पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई।
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के थलाइवा यानी रजनीकांत की तमिल मूवी 'फिल्म 2.O' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अक्षय का निगेटिव किरदार फैंस को काफी पसंद आया। साथ ही इससे साउथ में अक्षय की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने फिल्म 'बिगिल' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। इसमें उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ था। दर्शकों ने जैकी को निगेटिव किरदार में स्वीकार किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही। इस मूवी में थलापति विजय नायक के किरदार में थे।
विवेक ओबेरॉय ने मलयालम भाषा की मूवी 'कड़ऊआ' में विलेन का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इस फिल्म में एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार लीड रोल में थे। 'कड़ऊआ' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही विवेक को खलनायक की भूमिका में दर्शकों ने काफी पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।