{"_id":"5986a2b14f1c1b9c3a8b472b","slug":"bollywood-incredible-love-bond-of-brother-and-sister-on-rakshabandha-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में हर रिलेशन को एक खास तवज्जो दी जाती है। ऐसे में कुछ अलग ही मायने रखता है भाई बहन का अनोखा रिश्ता। साथ खेलना, साथ बड़े होना, लड़ना, हंसना, चिड़ाना... आखिर क्या नहीं होता इस रिश्ते में। आज हम आपको बताने जा रहे है बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ी जो बचपन से लेकर आज तक बखूबी निभा रहे है इस खूबसूरत बंधन को।
अनिल की बेटी सोनम कपूर और बोनी कपूर के बेटे अर्जून कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित भाई-बहनों में से एक हैं। दोनों में काफी प्यार है, जो हमने अनुपम खेर के शो में देखा था। सोनम ने बताया था कि किस तरह अर्जुन हमेशा उन्हें लड़कों से बचाया करते थे। वहीं सोनम भी समय-समय अर्जुन की ढाल बन खड़ी हो जाती थीं, देती थीं मशविरे।
पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले भाई-बहन के लिस्ट में सोहा अली खान और सैफ अली खान का नाम टॉप पर है। सैफ अपनी बहन को लेकर काफी पॉजिसिव हैं। अक्सर अपनी बहन को सपोर्ट करने वाले सैफ के लिए सोहा काफी लकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। दोनों अपने करियर को लेकर सजग हैं और चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं। हुमा ने जहां 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी जगह बनाई वहीं, साकिब को हम 'बाम्बे टॉकीज' और 'हवा हवाई' जैसी उम्दा फिल्मों में देख चुके हैं।
विज्ञापन
कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर और बेटे रणबीर कपूर चचेरे भाई-बहन है। अक्सर रियलिटी शोज में साथ दिखाई देने वाली ये भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे के काफी करीब है। 'कॉफीविद करण' में दोनों साथ आए थे। वहां करीना ने भाई रणबीर की जमकर खिंचाई की थी।