फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez Case: ईडी दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

Wed, 08 Dec 2021 12:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
bollywood jacqueline fernandez money laundering case of 200 crores today again questioned by enforcement directorate
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला मुंबई

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहुंच गई है। आज उनसे इस मामले पर पूछताछ होगी। ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट में इस बात की ओर साफ इशारा है कि सुकेश ने जैकलीन पर पानी की तरह पैसा बहाया। यहां तक की जूलरी, क्रॉकरी से लेकर इम्पोर्टेड पेट्स भी जैकलीन को गिफ्ट किए गए। अब सुकेश से यही नजदीकियां जैकलीन के लिए गले की हड्डी बन गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

bollywood jacqueline fernandez money laundering case of 200 crores today again questioned by enforcement directorate
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

सवालों की होगी बौछार
सुकेश मामले में ईडी के अधिकारियों ने जैकलीन को दिल्ली स्थित कार्यालय बुलाया है। जहां ईडी अधिकारियों ने सवालों की एक लंबी लिस्ट बना रखी है।  दरअसल, ईडी के अनुसार जैकलीन और सुकेश के बीच जनवरी में बातचीत शुरू हुई। दोनों की तब भी बात होती थी जब वह तिहाड़ जेल में बंद था।

bollywood jacqueline fernandez money laundering case of 200 crores today again questioned by enforcement directorate
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला मुंबई

7 हजार पन्नो की चार्जशीट
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तकरीबन 7 हजार पन्नो की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है जिसमें जैकलीन समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट में सामने आया कि सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपए के तोहफे दिए थे। जिसमें चार पर्शियन बिल्लियां थी। इनमें से एक बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपये है। साथ ही 52 लाख रुपये का एक घोड़ा भी गिफ्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood jacqueline fernandez money laundering case of 200 crores today again questioned by enforcement directorate
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही को भी दिया गिफ्ट
चार्जशीट में ऐक्ट्रेस नोरा फतेही का भी जिक्र है। सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को एक BMW कार और आईफोन गिफ्ट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि की ये भी कहा गया कि नोरा का सुकेश से कोई पर्सनल कनेक्शन नहीं है।

विज्ञापन
bollywood jacqueline fernandez money laundering case of 200 crores today again questioned by enforcement directorate
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

पहले भी हो चुकी है पूछताछ
जैकलीन को हाल में ही मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। वह एक शो के सिलसिले में विदेश जा रहीं थीं। जिसके बाद उनसे पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया। वहीं सुकेश मामले में ईडी जैकलीन से दो बार दिल्ली में पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान वह खुद को ही ठगी का शिकार बता रही हैं। सुकेश फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में अगली सुनवाई की 13 दिसंबर को होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed